1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम के.सी जोंस का 88 साल की उम्र में निधन

बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम के.सी जोंस का 88 साल की उम्र में निधन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 04:51 pm IST

बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी. जोंस का शनिवार को यहां 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई वर्षो से अल्जाइमर से पीड़ित थे।

Basketball Hall of Fame KC Jones dies at age 88- India TV Hindi
Basketball Hall of Fame KC Jones dies at age 88 Image Source : GETTY IMAGES

बोस्टन। बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी. जोंस का शनिवार को यहां 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई वर्षो से अल्जाइमर से पीड़ित थे। सबसे सफल खिलाड़ियों और कोच में से एक जोंस ने सेल्टिक्स के साथ 11 चैम्पियनशिप जीती थीं, जिसमें से आठ एक खिलाड़ी के तौर पर और तीन कोच के तौर पर।

ये भी पढ़ें - नस्लीय टिप्पणी के कारण द. अफ्रीका फुटबॉल टीम ने कोच को किया बर्खास्त

सेल्टिक्स के महान खिलाड़ी लैरी बर्ड ने एक बयान में कहा, "मैं जितने लोगों से मिला उनमें से के.सी. सबसे शानदार हैं। लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए वह कुछ भी कर सकते थे। उनके साथ खेलना सम्मान की बात है।"

ये भी पढ़ें -2020 के सूखे के बाद 2021 में ओलम्पिक में पोडियम हासिल करना चाहेंगी भारतीय हॉकी टीमें

जोंस से पहले नौ नवंबर को सेल्टिक्स के एक और हॉल ऑफ फेम टॉनी हेइनसन का निधन हो गया था। जोंस के निधन से दो दिन पहले ही टीम ने मैच से पहले टॉमी को याद किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल