1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेशेवर कुश्ती में हाथ आजमाएंगे बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम, NBA टीम में शामिल होकर रचा था इतिहास

पेशेवर कुश्ती में हाथ आजमाएंगे बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम, NBA टीम में शामिल होकर रचा था इतिहास

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2021 09:36 am IST,  Updated : Sep 25, 2021 09:36 am IST

25 साल के सतनाम ने 2015 में एनबीए में डल्लास मावरिक्स की टीम में जगह बनाकर इतिहास रचा था। 

Basketball, NBA, Satnam Singh,  professional wrestling- India TV Hindi
Satnam Singh Image Source : TWITTER/@JIMMYV3

किसी एनबीए टीम में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और अभी डोपिंग के कारण प्रतिबंध झेल रहे सतनाम सिंह भामरा ने अब कुश्ती में हाथ आजमाने का फैसला किया है और उन्होंने अमेरिका में पेशेवर लीग के साथ करार किया है।

25 साल के सतनाम ने 2015 में एनबीए में डल्लास मावरिक्स की टीम में जगह बनाकर इतिहास रचा था। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : देवदत्त पडिक्कल ने बताया सीएसके खिलाफ कहां पीछे रह गई आरसीबी की टीम

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने पेशेवर पहलवान बनने के लिये अटलांटा स्थित नाइटमेयर फैक्टरी में अभ्यास शुरू कर दिया है ताकि वह ऑल एलीट रेसलिंग (एईडब्ल्यू) में हिस्सा ले सकें। 

सतनाम 2019 में डोप परीक्षण में नाकाम रहे थे जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की अनुशासन समिति ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। उनका प्रतिबंध 19 नवंबर को समाप्त होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल