1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई लीग के अगले सत्र की शुरुआत कई मुकाबलों के साथ

आई लीग के अगले सत्र की शुरुआत कई मुकाबलों के साथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2021 06:58 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 06:58 pm IST

हीरो आई लीग का अगला सत्र शनिवार को यहां कई मुकाबलों के साथ शुरू होगा जिसमें नयी टीम सुदेवा दिल्ली एफसी और मोहम्मडन एससी का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी शामिल है।   

Beginning of next season of I-League with multiple bouts- India TV Hindi
Beginning of next season of I-League with multiple bouts Image Source : TWITTER/@ILEAGUEOFFICIAL

कोलकाता। हीरो आई लीग का अगला सत्र शनिवार को यहां कई मुकाबलों के साथ शुरू होगा जिसमें नयी टीम सुदेवा दिल्ली एफसी और मोहम्मडन एससी का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें - तीन फरवरी को होगा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव

इसके अलावा गत चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी की टक्कर गोकुलम केरल और आइजोल एफसी का सामना राउंड ग्लास पंजाब से होगा। 

ये भी पढ़ें - ​IND vs AUS : दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा और विहारी ने नेट्स में बहाया पसीना, देखें वीडियो

सुदेवा दिल्ली एफसी हीरो आई लीग में खेलने वाला दिल्ली का पहला क्लब है। वहीं मोहम्मडन एससी ने पिछले साल अक्टूबर में आई लीग क्वालीफायर जीतकर इसमें जगह बनाई है। 

ये भी पढ़ें - ISL-7 : कोच कुआद्रात को हटाए जाने के बावजूद बेंगलुरू की मुश्किलें बरकरार

मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सुदेवा दिल्ली एफसी के कोच चेंचो डोरजी ने कहा,‘‘हमारे पास युवा टीम है जिसने काफी मेहनत की है । हमारी अपेक्षायें काफी ऊंची है और हम जीत के साथ शुरूआत करना चाहेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल