1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी: ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया की जीत, जर्मनी हारा

चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी: ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया की जीत, जर्मनी हारा

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2016 09:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 09:04 pm IST

ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने सोमवार को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने-अपने मैच जीत लिए। ब्रिटेन ने दक्षिण कोरिया को हराया जबकि आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को मात दी।

champions trophy hockey- India TV Hindi
champions trophy hockey

लंदन: ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने सोमवार को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने-अपने मैच जीत लिए। ब्रिटेन ने दक्षिण कोरिया को हराया जबकि आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को मात दी। भारत के हाथों 1-2 से हारने के बाद ब्रिटेन ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया को 4-1 से हराया जबकि आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को 4-3 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

ब्रिटेन के लिए एश्ले जैक्सन ने 12वें, डेविड कानडान ने 18वें तथा 46वें और डेविड ब्रागडॉन ने 33वें मिनट में गोल किया। कोरिया की ओरसे एकमात्र गोल सुंगजू यू ने किया।

आस्ट्रेलिया और जर्मनी का मैच उम्मीद के मुताबिक हाइस्कोरिंग साबित हुआ। आस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन टर्नर ने 17वें, ट्रिस्टन व्हाइट ने 22वें, ब्लैक गोवर्स ने 40वें और एरान जालेवस्की ने 53वें मिनट में गोल किए।

जर्मन टीम ने एक समय 2-0 की बढ़त बना ली थी। उसके लिए फ्लोरियन फुच ने 12वें, टोबाएस हाउके ने 14वें मिनट में गोल किए थे। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने 2-2 की बराबरी कर ली लेकिन फुच ने 30वें मिनट में एक और गोल करते हुए अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया था।

ये भी पढ़ें-

इसके बाद हालांकि आस्ट्रेलिया ने लगातार दो गोल के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

तीन मैचों में यह जर्मनी की पहली हार है। उसे भारत तथा बेल्जियम ने बराबरी पर रोका था। दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है।

इसी तरह ब्रिटेन की तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि कोरिया को तीन मैचो में दूसरी हार मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल