Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कैरोलिना मारिन और विक्टर एक्सेलसन ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब

कैरोलिना मारिन और विक्टर एक्सेलसन ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब

मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन और डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को टोयोटा थाईलैंड ओपन का क्रमश: महिला एवं पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

Reported by: IANS
Published : Jan 24, 2021 04:19 pm IST, Updated : Jan 24, 2021 04:21 pm IST
कैरोलिना मारिन और...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BWF कैरोलिना मारिन और विक्टर एक्सेलसन ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब

बैंकॉक| मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन और डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को यहां आयोजित टोयोटा थाईलैंड ओपन का क्रमश: महिला एवं पुरुष एकल खिताब जीत लिया। महिला एकल के फाइनल में मारिन ने टॉप सीड ताए जू यिंग को 21-19, 21-17 से हराया। यह मैच 48 मिनट चला।

पंत ने किया खुलासा, गाबा में सुंदर के साथ बनाये इस प्लान से भारत को मिली जीत

मारिन ने 15 दिन के भीतर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। इससे पहले मारिन ने यहीं आयोजित योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था। पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल में विक्टर ने हांस क्रिस्टीयन सोलबर्ग विटिंगुस को 40 मिनट के भीतर 21-11, 21-7 से हराया।

गाबा में बायो बबल पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले - 'सर्कस के जोकर जैसा था हाल'

विक्टर ने भी दो सप्ताह के अंतराल पर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। इससे पहले विक्टर ने भी योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था। थाईलैंड ने बायो सेक्योर बबल में दर्शकों के बिना ही दो सप्ताह के भीतर दो टूर्नामेंट का आयोजन कराया।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement