1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं छठी बार बालोन डी ओर जीतने का हकदार हूं : रोनाल्डो

मैं छठी बार बालोन डी ओर जीतने का हकदार हूं : रोनाल्डो

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2018 09:20 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 09:20 am IST

रोनाल्डो और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने पांच-पांच बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है। 

क्रिस्टियानो...- India TV Hindi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो Image Source : AP

तुरिन: इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले पुर्तगाल के करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मानना है कि वह अपने सफल करियर में छठी बार बालोन डी ओर जीतने के हकदार हैं। रोनाल्डो और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने पांच-पांच बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है। इस सीजन इन दोनों खिलाड़ियों को एंटोनी ग्रीजमैन, लूका मॉड्रिक और किलियन एम्बाप्पे जैसे खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

'गोल डॉट कॉम' ने रोनाल्डो के हवाले से बताया, "मैंने कई बार कहा है कि मेरे ऊपर छठी बार बालोन डी ओर जीतने का जुनून सवार नहीं है। मैं इन शर्तों पर सवाल नहीं पूछता। मैं पहले से अपने दिल में जानता हूं कि मैं इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हूं। "

रोनाल्डो ने कहा, "जाहिर सी बात है कि मैं छठी बार बालोन डी ओर जीतना चाहता हूं। इससे उल्टा बोलना एक झूठ होगा। मैंने उसके लिए मेहनत की है और मैं गोल स्कोर करने तथा मैच जीतने के लिए काम करता हूं। बालोन डी ओर, हां मुझे लगता है कि मैं इसे जीतने का हकदार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल