1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिविज शरण भारत के नंबर एक डबल्स खिलाड़ी बने, रोहन बोपन्ना को छोड़ा पीछे

दिविज शरण भारत के नंबर एक डबल्स खिलाड़ी बने, रोहन बोपन्ना को छोड़ा पीछे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 04:20 pm IST

दिविज पहली बार देश के नंबर एक युगल खिलाड़ी बने हैं।

दिविज शरण और रोहन...- India TV Hindi
दिविज शरण और रोहन बोपन्ना

नई दिल्ली: दिविज शरण ताजा एटीपी रैंकिंग में रोहन बोपन्ना को पछाड़कर भारत के नंबर एक युगल खिलाड़ी बन गए। शरण ताजा एटीपी रैंकिंग में 38वें स्थान पर है। वह अर्टेम सिटाक के साथ युगल सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पहली बार देश के नंबर एक युगल खिलाड़ी बने हैं। बोपन्ना नौ पायदान खिसककर 39वें स्थान पर है। लिएंडर पेस दो पायदान चढकर 60वें स्थान पर पहुंच गए। जीवन नेदुंचेझियान कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 72वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

 शरण ने कहा,‘‘भारत का सर्वोच्च रैंकिंग वाला खिलाड़ी होने का अहसास अद्भुत है। यह आसान नहीं है। महेश, लिएंडर और रोहन ने पिछले दो दशक में युगल सर्किट में अपना दबदबा बनाकर हमारे लिये रास्ते खोले।’’

शरण ने इस साल एक ही चैलेंजर टूर्नामेंट जीता लेकिन विम्बलडन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। एकल में युकी भांबरी एक पायदान गिरकर 108वें स्थान पर हैं। रामकुमार रामनाथन तीन पायदान चढकर 121वें और प्रग्नेश गुणेश्वरन चार पायदान चढकर 142वें स्थान पर है। 

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 197वें और करमन कौर थांडी 215वें स्थान पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल