1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के कारण फीफा ने 2019-2022 के बजट में की कटौती

कोविड-19 के कारण फीफा ने 2019-2022 के बजट में की कटौती

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 12:55 pm IST

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 2019-22 के बदले हुए बजट को 6.56 अरब डालर से घटा कर 6.44 अरब डालर कर दिया है।

FIFA cuts 2019-2022 budget due to Covid-19- India TV Hindi
FIFA cuts 2019-2022 budget due to Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने कोविड-19 के कारण 2019-2022 के बजट में कटौती की है। फीफा कांग्रेस ने चार साल के लिए इस बजट को मंजूरी दे दी। फीफा की 70वीं कांग्रेस शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित हुई और सभी 211 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 2019-22 के बदले हुए बजट को 6.56 अरब डालर से घटा कर 6.44 अरब डालर कर दिया है। फीफा ने कहा कि 12 करोड़ डालर की गिरावट कोविड-19 के कारण हुई है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि 2019-22 के लिए फुटबाल में निवेश में कोई बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : ना विराट कोहली ना एबी डी विलियर्स, गावस्कर ने बताया ये खिलाड़ी बन सकता है आरसीबी का नया मैच विनर

फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैन्टिनो ने इस मुश्किल समय में फुटबाल समुदाय को अपना समर्थन देने का वादा किया है।

अध्यक्ष ने कहा, "हम जल्दी और अच्छे तरीके से चीजों को संभालने में सफल रहे। हमने 1.5 अरब डालर का कोविड-19 रिलीफ प्लान बनाया। यह काफी अप्रत्याशित था।"

ये भी पढ़ें - इटैलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल और जोकोविच ने बनाई अपनी जगह

जून में इस प्लान को मंजूरी मिलने के बाद फीफा को 150 सदस्य संघों से अपील मिली है।

अध्यक्ष ने कहा, "फीफा मुसीबत का सामना नहीं कर रही है लेकिन फुटबाल जरूर कर रही है। पैसा वहां जा रहा है जहां जाना चाहिए- फुटबाल में, फुटबाल की मदद के लिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल