1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गैरी पीटन बने आईएसएल की टीम ओडिशा एफसी के सहायक कोच

गैरी पीटन बने आईएसएल की टीम ओडिशा एफसी के सहायक कोच

 Edited By: IANS
 Published : Jun 27, 2020 09:49 am IST,  Updated : Jun 27, 2020 09:49 am IST

आयरलैंड के पूर्व गोलकीपर पीटन इससे पहले जापान की क्लब शिमीजू एस प्लस टीम के सहायक कोच थे।

arsenal, chelsea, gerry peyton, odisha fc, indian super league, isl and odisha fc, football news, is- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने लीग के सातवें सीजन से पहले गैरी पीटन को सहायक कोच नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। 64 वर्षीय पीटन को दो साल के लिए ओडिशा एफसी का सहायक कोच चुना गया है। 

पीटन वेस्टहैम युनाइटेड, एवर्टन, फुल्हम और चेल्सी जैसे क्लबों के साथ खेल चुके हैं।

आयरलैंड के पूर्व गोलकीपर पीटन इससे पहले जापान की क्लब शिमीजू एस प्लस टीम के सहायक कोच थे।

पीटन ने कहा, " मैं अपने दोस्त और सहयोगी स्टुअर्ट बाक्सटर और अन्य स्टाफ तथा खिलाड़ियों के साथ भारत में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। साथ में ओडिशा एफसी के लिए एक ऐसी सफल परियोजना बनाने का लक्ष्य है जो ओडिशा के लिए एक विरासत छोड़ सके।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल