1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुंबई ओपन: अंकिता रैना की हार से एकल में भारतीय चुनौती खत्म

मुंबई ओपन: अंकिता रैना की हार से एकल में भारतीय चुनौती खत्म

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2018 11:03 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 11:03 am IST

 194वें स्थान पर काबिज कोविनिच ने एक घंटे 47 मिनट चले मुकाबले में 197वीं रैकिंग की खिलाड़ी अंकिता को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। 

अंकिता रैना- India TV Hindi
अंकिता रैना

मुंबई: भारत की टॉप महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को एल एंड टी मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरूवार को मोंटेनेग्रो की दनाका कोविनिच से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार से टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो गयी।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 194वें स्थान पर काबिज कोविनिच ने एक घंटे 47 मिनट चले मुकाबले में 197वीं रैकिंग की खिलाड़ी अंकिता को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। अंकिता ने इससे पहले बुधवार को हमवतन ऋतुजा भोसले को दो घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले को 4-6, 6-2 7-6 से जीता था। 

यह मैच आधी रात तक चला था जिस कारण अंकिता को आराम करने का पूरा समय नहीं मिला और प्री-क्वार्टर फाइनल में वह पूरे लय में नहीं दिखी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल