1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कप्तान रानी ने माना, पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम को भी मिल रहा है बराबर का महत्व

कप्तान रानी ने माना, पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम को भी मिल रहा है बराबर का महत्व

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 02:27 pm IST

प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित की गई भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उन्हें लगता है कि देश में महिला हॉकी को भी पुरुषों के समान महत्व मिल रहा है। 

कप्तान रानी ने माना,...- India TV Hindi
कप्तान रानी ने माना, पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम को भी मिल रहा है बराबर का महत्व Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू| प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित की गई भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उन्हें लगता है कि देश में महिला हॉकी को भी पुरुषों के समान महत्व मिल रहा है। रानी को शनिवार को वर्चुअल पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रानी इस पुरस्कार को पाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही वह धनराज पिल्लई और सरदार सिंह के बाद तीसरे हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया है।

रानी ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, " पिछले एक सप्ताह से, मेरे नाम की आधिकारिक तौर पर खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषणा किए जाने के बाद से मैं अब तक की अपनी यात्रा को फिर से याद कर रही हूं। और इसने मुझे ऐसा अहसास दिलाया है कि महिला हॉकी को अब पुरुष हॉकी के समान ही महत्व दिया जा रहा है। साथ ही अब महिला खिलाड़ियों को भी सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है, जो वास्तव में यह दिखाता है कि यह खेल सही दिशा में आगे बढ़ रही है।"

चीन में होने वाली डायमंड लीग की दूसरी मीटिंग 2021 तक के लिए स्थगित

उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी में पिछले एक दशक में काफी बदलाव आया है। कप्तान ने कहा, " जब से मैंने शुरू किया है, तब से लेकर अब तक महिला हॉकी में काफी अच्छा बदलाव आया है। जब मैंने खेलना शुरू किया था तो महिलाओं की टीम बहुत कम टूनार्मेंट खेलती थी।"

रानी ने कहा, " हमने ज्यादातर कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख टूर्नामेंट खेले, लेकिन अब परि²श्य बहुत बदल गया है। हॉकी इंडिया और प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं कि हम साल भर टूर्नामेंट खेलें, जिसने हमारे प्रदर्शन में सुधार करने में काफी योगदान दिया है।"

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में भारी बढ़ोतरी का किया ऐलान

रानी को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया तो वहीं आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के साई कैम्पस में कोचिंग कैम्प में हैं।आकाशदीप ने कहा, " मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो अब तक मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मैं बेहद भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे अपने देश के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है। मैं हॉकी इंडिया और साई को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल