1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : लुइस मचाडो ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को चेन्नइयन के हाथों हार से बचाया

ISL-7 : लुइस मचाडो ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को चेन्नइयन के हाथों हार से बचाया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 19, 2021 07:01 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 07:01 am IST

दो बार के चैम्पियन के डिफेंस ने इसे इंजुरी टाइम तक कायम रखा लेकिन अंतिम मिनटों में गोलकीपर विशाल कैथ की गलती चेन्नइयन को भारी पड़ गई। रेफरी ने उनके फाउल पर हाईलैंडर्स को पेनाल्टी दिया, जिस पर मचाडो ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।  

ISL  7, sports, Footbaal- India TV Hindi
ISL  Image Source : TWITTER/ @ISL

लुइस मचाडो ने इंजुरी टाइम में पेनाल्टी पर गोल करते हुए हाईलैंडर्स नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 98वें मुकाबले में चेन्नइयन एफसी के हाथों हार से बचा लिया। मचाडो के गोल के कारण यह मैच 3-3 के स्कोर पर समाप्त हुआ। एक समय हाईलैंडर्स 2-1 की लीड लेकर चल रहे थे लेकिन लालियानजुआला चांग्ते और मैनुएल लेंजारोते द्वारा दो मिनट के भीतर किए गए दो गोलों ने चेन्नइयन को 3-2 की लीड दिला दी। दो बार के चैम्पियन के डिफेंस ने इसे इंजुरी टाइम तक कायम रखा लेकिन अंतिम मिनटों में गोलकीपर विशाल कैथ की गलती चेन्नइयन को भारी पड़ गई। रेफरी ने उनके फाउल पर हाईलैंडर्स को पेनाल्टी दिया, जिस पर मचाडो ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नइयन ने 19 मैचों में यह 10वां ड्रॉ खेला है। उसके खाते में 19 अंक हैं। वहीं, नॉर्थईस्ट को 18 मैचों में नौवीं हार ड्रॉ खेलना पड़ा है। यह टीम 27 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। यह मैच जीतने की स्थिति में वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाता।

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2021 में खरीदे जाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

पहला हाफ 42वें मिनट तक 1-1 की बराबरी पर चल रहा था लेकिन 43वें मिनट में देसोर्न ब्राउन ने गोल करते हुए हाईलैंडर्स को 2-1 की लीड दिला दी। इस हाफ का पहला गोल आठवें मिनट में लालियानजुआला चांग्ते ने किया था जबकि इमरान खान ने 14वें मिनट में गोल करते हुए नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बराबरी दिलाई थी।

खेल के स्तर के तौर पर यह हाफ पाक-साफ रहा। इस हाफ में एक भी बुकिंग नहीं हुई। जहां तक बॉल पजेशन की बात है तो 53 फीसदी कब्जे के साथ चेन्नइयन का हल्का वर्चस्व रहा लेकिन दो के मुकाबले तीन कार्नर हासिल कर तथा टारगेट पर तीन के मुकाबले चार शाट्स लेकर हाईलैंडर्स ने अपना भी दबदबा कायम किया।

चांग्ते ने जाकुब सिल्वेस्टर से मिले एक पिन-प्वाइंट पास पर गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट में गोल कर इमरान ने हाईलैंडर्स को बराबरी दिला दी। 29वें मिनट में हाईलैंडर्स ने दो शानदार हमले किए लेकिन चेन्नई के गोलकीपर विशाल कैथ ने डबल सेव करते हुए अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया। 31वें मिनट में कैथ ने एक और सेव किया।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2021 : सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, अर्जुन तेंदुलकर और पुजारा को भी मिला खरीदार

36वें मिनट में मैनुएल लैंजारोते का एक कर्लिग फ्रीकिक पोस्ट से टकराकर दिशाहीन हो गया। उनका यह प्रयास चेन्नई को लीड दिला सकता था लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। 43वें मिनट में हालांकि ब्राउन ने एक शानदार गोल कर हाईलैंडर्स को ली दिला दी। ब्राउन ने यह गोल खासा कामारा के पास पर किया।

दूसरा हाफ हालांकि चेन्नई के लिए अच्छा रहा। उसने एक के बाद एक दो गोल करते हुए 3-2 की लीड ले ली। 50वें मिनट में चांग्ते ने चेन्नई के लिए पेनाल्टी जीता और इस पर गोल करते हुए लेंजारोते ने स्कोर 2-2 किया। फिर चांग्ते ने 52वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल कर चेन्नई को 3-2 से आगे कर दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : मैक्सवेल पर रिकॉर्ड बोली लगाते हुए बैंगलोर ने खरीदे 8 नए खिलाड़ी, यहाँ देखें पूरी टीम

इसके बाद हाईलैंडर्स ने गोल की आस में तीन बदलाव किए। 63वें मिनट में चेन्नई ने भी एक बदलाव किया। सिल्वेस्टर को बाहर कर इस्माइल गोंकाल्वेस को अंदर लिया गया। चेन्नई ने 71वें और 72वें मिनट में दो और बदलाव किए।

निर्धारित समय तक भी हाईलैंडर्स बराबरी नहीं कर पाई और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां चेन्नइयन के गोलकीपर विशाल कैथ की गलती से नॉर्थईस्ट को पेनाल्टी मिला और लुइस मचाडो ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके हाईलैंडर्स को 3-3 की बराबरी दिला दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल