1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक को लेकर आईएसएसएफ ने निशानेबाजों को भाग लेने पर दी खुली छूट

ओलंपिक को लेकर आईएसएसएफ ने निशानेबाजों को भाग लेने पर दी खुली छूट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 11:41 pm IST

भारत ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटने का फैसला किया।

Shooting Wolrd Cup- India TV Hindi
Shooting Wolrd Cup Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने रविवार को कहा कि सदस्य देशों के एथलीट टोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी पर फैसला लेने के लिये स्वतंत्र हैं। 

भारत ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटने का फैसला किया। मौजूदा हालात को देखते हुए आईएसएसएफ ने रविवार को बयान जारी करके कहा कि जिन निशानेबाजों ने ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है, वे प्रतियोगिता से हट सकते हैं। 

आईएसएसएफ ने कहा, ‘‘परीक्षण प्रतियोगिता ‘रेडी स्टेडी तोक्यो’ के लिये प्रविष्टियों की अंतिम तारीख करीब आ रही है। कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आपको अपने खिलाड़ियों के यात्रा में और विभिन्न देशों के नागरिकों से संपर्क में आने से होने वाले स्वास्थ्य के संभावित जोखिम का निर्धारण करना है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल