1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलने के बाद मनिका बत्रा ने जाहिर की अपनी खुशी

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलने के बाद मनिका बत्रा ने जाहिर की अपनी खुशी

 Edited By: IANS
 Published : Aug 29, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 08:13 pm IST

टोक्यो ओलम्पिक एक साल दूर है और मनिका ने अभी तक ओलम्पिक के लिए अपनी जगह पक्की नहीं की है। मनिका ने कहा कि ओलम्पिक को लेकर अनिश्चित्ता के बीच उनका ध्यान सिर्फ ट्रेनिंग पर हैं।

Manika Batra, Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, Table Tennis, sports, india- India TV Hindi
Manika Batra Image Source : GETTY

भारतीय टेबल टेनिस के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि इस दिन महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस बार के खेल पुरस्कारों की हालांकि काफी आलोचना की गई और सवाल किए गए कि क्या मनिका ने इस बार खेल रत्न के लिए अच्छा किया था? उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2019 में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता रहा। 2018 में किए गए प्रदर्शन के दम पर उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका था।

मनिका ने हालांकि कहा है कि वह आलोचकों को तवज्जो नहीं देतीं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड देने का किया ऐलान

मनिका ने आईएएनएस से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, एक खिलाड़ी का काम भारत के लिए अच्छा करना होता है और मैं इस पर हमेशा फोकस रखती हूं- अपने देश के लिए अच्छा करने और उसे गौरवांवित करने की कोशिश करती हूं।"

उन्होंने कहा, "अवार्ड के लिए चयन करना मेरा काम नहीं था, यह समिति ने किया। मैं प्रदर्शन कर सिर्फ अपना दावा पेश कर सकती हूं। और मैं यह करना जारी रखूंगी वो भी बिना लोगों की बात पर ध्यान दिए।"

मनिका ने अवार्ड मिलने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि वह इसके लिए हर किसी के समर्थन की शुक्रगुजार हूं।

उन्होंने कहा, "खेल रत्न मिलने से मैं काफी खुश हूं। देश और सरकार ने मेरी उपलब्धियों को पहचाना इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। मैं उनकी भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया, खासकर खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), टेबल टेनिस महासंघ और पूरी टेबल टेनिस जगत, पुणे में मेरी ट्रेनिंग टीम और मेरे सभी प्रायोजकों का। उनकी समर्थन और शुभकामनाएं काफी अहम हैं।"

यह भी पढ़ें- कप्तान रानी ने माना, पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम को भी मिल रहा है बराबर का महत्व

टोक्यो ओलम्पिक एक साल दूर है और मनिका ने अभी तक ओलम्पिक के लिए अपनी जगह पक्की नहीं की है। मनिका ने कहा कि ओलम्पिक को लेकर अनिश्चित्ता के बीच उनका ध्यान सिर्फ ट्रेनिंग पर हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरा तत्कालीन लक्ष्य क्या है क्योंकि टूर्नामेंट की बात है तो चीजों को लेकर अनिश्चित्ता बनी हुई है। लेकिन अभी ट्रेनिंग पर काम कर रही हूं और अपने आप को प्रेरित करने पर ध्यान दे रही हूं।"

मनिका ने कहा, "मुझे अपने करियर में काफी कुछ हासिल करना है। इसमें ओलम्पिक में भारत के लिए अच्छा करना शामिल है। इसके लिए मेरा ध्यान इस समय अपनी विश्व रैंकिंग को सुधारने पर है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल