1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेस्सी ने बार्सिलोना के साथ जुड़े रहने की संभावना को पूरी तरह नहीं नकारा

मेस्सी ने बार्सिलोना के साथ जुड़े रहने की संभावना को पूरी तरह नहीं नकारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 08:03 pm IST

जॉर्ज मेस्सी और बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बारटोम्यू के बीच पहली बैठक में कोई समझौता नहीं होने के बाद यह विकल्प सामने आया।   

Messi did not completely rule out the possibility of being associated with Barcelona- India TV Hindi
Messi did not completely rule out the possibility of being associated with Barcelona Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के लिए बार्सिलोना के साथ जुड़े रहना अब भी विकल्प है। स्पेन के क्लब ने एक बार फिर कहा कि वह मेस्सी के किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ने में सहायता नहीं करेगा जिसके एक दिन बाद लियोनल मेस्सी के पिता और एजेंट जॉर्ज मेस्सी ने अपने बेटे के क्लब को छोड़कर जाने के फैसले पर पुनर्विचार की संभवना से इनकार नहीं किया। 

ये भी पढ़ें - शुक्रवार से ट्रेनिंग शुरू कर सकती है सीएसके, टीम का हुआ दूसरा कोरोना टेस्ट

जॉर्ज मेस्सी से जब कुआट्रो टीवी चैनल से गुरुवार को पूछा कि क्या वे मेस्सी के फिलहाल टीम के साथ जुड़े रहने और अगले साल बिना कोई धनराशि दिए टीम छोड़कर जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने इस विकल्प को खुला रखा। 

ये भी पढ़ें - लालडिनलियाना रेनथेलेई ने जमशेदपुर एफसी से किया करार

जॉर्ज मेस्सी और बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बारटोम्यू के बीच पहली बैठक में कोई समझौता नहीं होने के बाद यह विकल्प सामने आया। 

ये भी पढ़ें - दीपक पूनिया सहित तीन पुरुष पहलवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, साइ ने दी जानकारी

जॉर्ज मेस्सी ने बुधवार को बार्सिलोना पहुंचने पर कहा था कि उन्हें अपने बेटे का बार्सिलोना के लिए खेलते रहना मुश्किल नजर आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल