1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंकज आडवाणी एशियाई स्नूकर टूर के नॉकआउट चरण में पहुंचे

पंकज आडवाणी एशियाई स्नूकर टूर के नॉकआउट चरण में पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2018 11:14 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 11:14 am IST

पहला फ्रेम जीतने के बाद आडवाणी ने लय को बरकरार रखा और लगातार तीन फ्रेम जीत कर मैच अपने नाम कर लिया।

पंकज आडवाणी- India TV Hindi
पंकज आडवाणी

नयी दिल्ली: कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी चीन के जिनान में खेले जा रहे एशियाई स्नूकर टूर में रविवार को दूसरे दौर के दोनों लीग मैचों को जीतकर नॉकआउट चरण में पहुंच गये हैं। आडवाणी ने पहले मैच में स्थानीय खिलाड़ी पांग जुनशु को 4-2 से हराया। इसके बाद उन्होंने शानदार खेल के दम पर कतर के अहमद सैफ को 4-0 से मात दी। 

कतर के इस खिलाड़ी ने पहले फ्रेम में 41 के ब्रेक के साथ शानदार शुरूआत की लेकिन उनकी एक गलती के बाद जैसे ही आडवाणी को मौका मिला उन्होंने उसे दूसरा मौका नहीं दिया और 1-0 की बढ़त कायम कर ली। 

पहला फ्रेम जीतने के बाद आडवाणी ने लय को बरकरार रखा और लगातार तीन फ्रेम जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। अन्य भारतीयों में मनन चंद्रा और वरूण मदान अपने पहले मैच हार गये जबकि कमल चावला करीबी मुकाबले को जीतने में सफल रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल