1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open 2018: सिंधू क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत फ्रेंच ओपन से बाहर

French Open 2018: सिंधू क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत फ्रेंच ओपन से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2018 03:38 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 03:38 pm IST

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू जापान की सायाका सातो को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए। 

पीवी सिंधु- India TV Hindi
पीवी सिंधु Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू जापान की सायाका सातो को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए। 

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने सायाका को 21.17, 21.16 से हराया। अब उसका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त हि बिंगजियाओ से होगा। दूसरी ओर प्रणीत को एशियाई खेल चैम्पियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21.16, 21.14 से हराया। पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियों ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। 

सात्विक और चिराग ने चीन के हि जितिंग और तान कियांग को 21.13, 21.19 से हराया जबकि मनु और सुमित ने चीन के लियू चेंग और झांग नान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21.14, 21.16 से शिकस्त दी। मेघना जे और पूर्विषा एस राम को चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु ने 21.15, 21.13 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल