1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 20 साल से लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस कारनामे को करते आ रहे हैं रोजर फेडरर

20 साल से लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस कारनामे को करते आ रहे हैं रोजर फेडरर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 02:12 pm IST

अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे इस इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने स्टीव जानसन को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनायी। 

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियन ओपन के अपने 20 साल के इतिहास में रोजर फेडरर ने एक ख़ास मुकाम हासिल कर लिया है. फेडरर 20 साल पहले पदार्पण करने के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन में कभी पहले दौर में बाहर नहीं हुए और स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रखा। 

अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे इस इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने स्टीव जानसन को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनायी। 

फेडरर ने टूर्नामेंट से पहले कहा था कि उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं क्योंकि अपने परिवार के साथ समय बिताने के कारण वह एटीपी कप में भाग नहीं ले पाये थे। इस तरह से वह बिना अभ्यास के रॉड लेवर ऐरना पर उतरे लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने किसी समय इसका अहसास नहीं होने दिया और शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल