1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में हारे फेडरर, केई निशिकोरी ने दी मात

टेनिस: एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में हारे फेडरर, केई निशिकोरी ने दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2018 11:11 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 11:11 am IST

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

रोजर फेडरर- India TV Hindi
रोजर फेडरर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फेडरर को इस टूर्नामेंट के राउंड-रोबिन के पहले दौर में जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी से हार का सामना करना पड़ा। 

वर्ल्ड नम्बर-3 फेडरर को निशिकोरी ने 7-6 (4), 6-3 से मात दी और जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। पिछले दो माह में फेडरर ने निशिकोरी को दो बार हराया था लेकिन इस बार वह जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाए। 

मैच के बाद फेडरर ने कहा, "मुझे लगता है कि पहले सेट में हम दोनों ने काफी संघर्ष किया। मुझे अवसर मिले थे लेकिन मैं उन्हें भुना नहीं पाया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल