1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो शानदार लेकिन मेसी जीनियस और प्योर टैलेंटेड खिलाड़ी: काका

रोनाल्डो शानदार लेकिन मेसी जीनियस और प्योर टैलेंटेड खिलाड़ी: काका

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 07:10 pm IST

मौजूदा समय में फुटबाल की दुनिया में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब इस चर्चा में ब्राजील के दिग्गज फुटबालर काका भी कूद पड़े हैं।

रोनाल्डो शानदार लेकिन...- India TV Hindi
रोनाल्डो शानदार लेकिन मेसी जीनियस और प्योर टैलेंटेड खिलाड़ी: काका Image Source : GETTY IMAGES

साओ पाउलो| मौजूदा समय में फुटबाल की दुनिया में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब इस चर्चा में ब्राजील के दिग्गज फुटबालर काका भी कूद पड़े हैं। काका ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ बातचीत में बताया कि उनकी नजर में कौन खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ है। काका ने रोनाल्डो को शानदार और मेसी को जीनियर तथा प्योर टैलेंटेड बताया है।

काका ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, मैं " क्रिस्टियानो के साथ खेला हूं। वह वास्तव में बहुत शानदार है। लेकिन मैं मेसी को चुनना पसंद करूंगा। वह (मेसी) जीनियस और प्योर टैलेंटेड है। वह अपने तरीके का अद्भुत खेल खेलता है।" रोनाल्डो और मेसी एक दूसरे से तुलना इसलिए की जाती है क्योंकि 2008 से लेकर 2018 तक मेसी और रोनाल्डो ही प्रतिष्ठित बैल डी ओर पुरस्कार जीतते आ रहे हैं। इनसे पहले काका ने जीता था।

काका ने कहा, "क्रिस्टियानो एक मशीन है। वह मजबूत, शक्तिशाली और काफी तेज है। वह मानसिक तौर पर भी मजबूत है। वह हमेशा ही खेलना और जीतना चाहता है।" उन्होंने कहा, "खेल के इतिहास में वे (मेसी और क्रिस्टियानो) निश्चित तौर पर शीर्ष पांच में रहेंगे। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि दोनों को खेलते हुए देख रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल