1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबाल : सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप में पाकिस्तान ने भारत को दी करारी शिकस्त

फुटबाल : सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप में पाकिस्तान ने भारत को दी करारी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2018 03:54 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 03:54 pm IST

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम को गुरुवार को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

 मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम- India TV Hindi
 मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम Image Source : INDIANFOOTBALL

काठमांडू। मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम को गुरुवार को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यहां एएनएफए काम्पलेक्स में खेले गए ग्रुप-बी के मैच में पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद 30वें मिनट में अदनान जस्टिन ने गोल कर पाकिस्तान को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि दूसरे हाफ में भारत ने जबर्दस्त वापसी की और 53वें मिनट में थलाचेयू वानलारुट्रफ्ला के बेहतरीन की मदद से स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आखिरी मिनटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 

लेकिन मुकाबला समाप्त होने से पांच मिनट पहले 85वें मिनट में पाकिस्तान ने एक और गोल दागकर मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया। 

ग्रुप-बी में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को भूटान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम का ग्रुप चरण में यह आखिरी मैच होगा। सेमीफाइनल एक नवंबर और फाइनल तीन नवंबर को खेले जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल