1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑलिव शर्ट पहने सानिया मिर्जा ने शेयर की सेल्फी, फैंस बोले 'अतिसुंदर'

ऑलिव शर्ट पहने सानिया मिर्जा ने शेयर की सेल्फी, फैंस बोले 'अतिसुंदर'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 08:49 pm IST

सानिया मिर्जा ने एक सेल्फी शेयर कर कैप्शन लिखा, "जब आपका गुड हेयर डे होता है तो... सेल्फी तो बनती है।"

Sania Mirza Shares Latest Pic, Says "Selfie Toh Banti Hai"- India TV Hindi
Sania Mirza Shares Latest Pic, Says "Selfie Toh Banti Hai" Image Source : TWITTER HANDLE/@MIRZASANIA

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह है। जब वो अपने फैंस को अपने शानदार फोरहैंड्स से प्रभावित नहीं कर रही होतीं तब वे अन्य तरीके से फैंस का मनोरंजन करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

उन्होंने एक सेल्फी शेयर कर कैप्शन लिखा, "जब आपका गुड हेयर डे होता है तो... सेल्फी तो बनती है।"

सेल्फी में सानिया ऑलिव  रंग की शर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी लिपस्टिक भी लगाई है।

कुछ ही देर में ये पोस्ट फैंस की नजरों में आ गया। इस पर ढेरों लाइक और कमेंट्स आए। एक फैन ने लिखा, "अतिसुंदर।"

कई फैंस ने उन्हें टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने ओलंपिक की किट पहन कर एक वीडियो शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था।

वसीम जाफर के असिस्टेंट बनना चाहते हैं माइकल वॉन?

सानिया को कोर्ट पर आखिरी बार विंबलडन 2021 के दौरान देखा गया था। अब वे अंकिता रैना के साथ मिल कर टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल वर्ग में हिस्सा लेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल