1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में रैंकीरेड्डी, शेट्टी

बैडमिंटन: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में रैंकीरेड्डी, शेट्टी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2018 05:03 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 05:03 pm IST

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जारी फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सात्विकसाईराज...- India TV Hindi
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

पेरिस: भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जारी फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रैंकीरेड्डी-शेट्टी ने शुक्रवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को 21 मिनट तक चले मुकाबलो में 21-17, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

समीफाइनल में रैंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के मार्कस गिडोअन और केविन सुकामुल्जो की जोड़ी से होगा। 

इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो चुकी है। भारत के किदांबी श्रीकांत का पुरुष एकल जबकि पीवी सिंधु और सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल