1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पिछले मैचों के वीडियो देखकर कमियों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं : सिमरनजीत

पिछले मैचों के वीडियो देखकर कमियों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं : सिमरनजीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 01:22 pm IST

भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर सिमरनजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि टीम अच्छी लय में है और तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से मिले समय का सदुपयोग करके इसे और बेहतर करने की कोशिश करेगी।

पिछले मैचों के वीडियो...- India TV Hindi
पिछले मैचों के वीडियो देखकर कमियों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं : सिमरनजीत Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर सिमरनजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि टीम अच्छी लय में है और तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से मिले समय का सदुपयोग करके इसे और बेहतर करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम को अपने खेल का आकलन करने के लिये और समय मिल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि ओलंपिक एक साल के लिये टल गए हैं। हम पिछले साल से शानदार लय में है और टीम ओलंपिक के लिये अच्छी तैयारी कर रही थी। लेकिन सेहत सर्वोपरि है और ओलंपिक स्थगित करने का फैसला एकदम सही है।’’

सिमरनजीत ने कहा, ‘‘हम इस समय का इस्तेमाल और बेहतर टीम बनने के लिये करेंगे। इसके लिये काफी मेहनत करेंगे।’’ भारतीय हॉकी टीम राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में है। सिमरनजीत ने कहा, ‘‘मुझे घर की याद आती है और इस समय घर पर रहना चाहता था लेकिन यहां अभ्यास की सारी सुविधायें हैं ।उम्मीद है कि हालात जल्दी ही ठीक होंगे। हम अपने पिछले मैचों के वीडियो देखकर अपनी कमियों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं।’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल