1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की निर्माण में आबे की अहम भूमिका : आईओसी

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की निर्माण में आबे की अहम भूमिका : आईओसी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 09:42 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की निर्माण में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अहम भूमिका थी।

Shinzo Abe key role in creation of Tokyo Olympic Organizing Committee: IOC- India TV Hindi
Shinzo Abe key role in creation of Tokyo Olympic Organizing Committee: IOC Image Source : PTI

लुसाने। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की निर्माण में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति की ओर से यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ तैयारी थी। आबे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

आईओसी के अध्यक्ष बाक ने एक बयान में कहा, " ओलंपिक खेल टोक्यो 1964 के बाद ओलंपिक खेलों को जापान में वापस लाने और ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 की समग्र तैयारी की देखरेख तथा इसका समर्थन करने के लिए मैं प्रधान मंत्री आबे को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड दौरे पर बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का पहला अभ्यास मैच

उन्होंने कहा, " टोक्यो आयोजन समिति की निर्माण में उनकी भूमिका अहम थी। आयोजन समिति की ओर से यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ तैयारी थी। इन वर्षों के दौरान, प्रधानमंत्री आबे एक मजबूत भागीदार थे जो हमेशा जापान के हितों के लिए खड़े थे और जिसपर हमेशा भरोसा किया जा सकता था।"

65 साल के आबे का स्वास्थ्य पिछले कई वर्षों से खराब चल रहा था और इस बीच में आकर उनका स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो गया था।

ये भी पढ़ें - लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने लियोनेल मेस्सी को अपने साथ जोड़ने का खंडन किया

आबे ने टोक्यो को मेजबानी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सितंबर 2013 में ब्यूनस आयर्स में जब टोक्यो को मेजबानी मिलने की घोषणा हुई तो आबे वहां मौजूद थे। तोक्यो ने इस्तांबुल को पछाड़कर मेजबानी हासिल की थी।

इस साल मार्च में आयोजन समिति, बाक और आबे कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को अगले साल तक के लिए टालने पर सहमत हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल