1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स और एलिना स्वितोलिना ने सगाई की

टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स और एलिना स्वितोलिना ने सगाई की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2021 07:43 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 07:43 pm IST

अमेरिकी और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट 34 वर्षीय गेल मोनफिल्स और डब्ल्यूटीए टूर स्टार एलिना स्वितोलिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है।

Tennis players Gayle Monfils and Elina Svitolina get engaged- India TV Hindi
Tennis players Gayle Monfils and Elina Svitolina get engaged Image Source : TWITTER/@ELINASVITOLINA

पेरिस। अमेरिकी और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट 34 वर्षीय गेल मोनफिल्स और डब्ल्यूटीए टूर स्टार एलिना स्वितोलिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है। स्वितोलिना, जो 2017 में दुनिया में नंबर-3 की कैरियर-उच्च रैंकिंग पर पहुंची थीं और वर्तमान में नंबर-5 पर हैं, ने अपने अंगूठी के साथ बर्फीले पहाड़ों की चोटी पर ली गई एक तस्वीर पोस्ट की।

IPL 2021 : नेगेटिव पाए गए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ्स के कोरोना टेस्ट

डब्ल्यूटीएटेनिस डॉट कॉम के मुताबिक, 2019 में यूएस ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी मोनफिल्स और यूक्रेन में जन्मे स्वितोलिना 2018 से डेटिंग कर रहे हैं।

IPL 2021 : सीजन-13 में कोच की सलाह को नहीं मानते थे पृथ्वी शॉ, रिकी पोंटिंग ने किया यह बड़ा खुलासा

एलेना यूक्रेन की निवासी हैं जबकि मोनफिल्स स्विस हैं।

PSL-6 के दौरान बायो बबल की उड़ी थी धज्जियां, पीसीबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बीते सप्तार एक इंटरव्यू में एलेना ने कहा था कि यह मोनफिल्स का प्यार ही है जो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

कई पूर्व तथा मौजूदा टेनिस खिलाड़ियों ने इस जोड़ी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल