1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम को मजबूत टीमों से भिड़ने का डर नहीं: नवनीत कौर

भारतीय महिला हॉकी टीम को मजबूत टीमों से भिड़ने का डर नहीं: नवनीत कौर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 06:02 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद योजना के अनुसार अगले हफ्ते से कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर देगी और स्ट्राइकर नवनीत कौर का कहना है कि उनकी निगाहें ओलंपिक पर लगी हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम...- India TV Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम को मजबूत टीमों से भिड़ने का डर नहीं: नवनीत कौर Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद योजना के अनुसार अगले हफ्ते से कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर देगी और स्ट्राइकर नवनीत कौर का कहना है कि उनकी निगाहें ओलंपिक पर लगी हैं। हालांकि इस समय ओलंपिक के आयोजन पर संशय बना हुआ है।

टीम को 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये पूल ए में रखा गया है जिसमें उनके साथ शीर्ष रैंकिंग की टीम जैसे नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। नवनीत कौर ने कहा, ‘‘हम ओलंपिक में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे और हम उनके खिलाफ मुकाबले को लेकर काफी रोमांचित हैं क्योंकि हमने पहले उनका सामना नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन टीमों से भिड़ने का भय नहीं है और हम अच्छी तरह तैयारी करने पर ध्यान लगाये हैं। हम इस समय एक हफ्ते की उबरने की प्रक्रिया में हैं जिसमें हलका जिम अभ्यास, स्ट्रेचिंग और स्विमिंग पूल में तैरना शामिल है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगले हफ्ते हम कड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगे और इससे पहले आराम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल