1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में यूएई ने भारत को 6-0 से करारी शिकस्त दी

दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में यूएई ने भारत को 6-0 से करारी शिकस्त दी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 10:48 pm IST

फॉरवर्ड अली अहमद मबखुत की शानदार हैट्रिक के दम पर मेजबान यूएई ने सोमवार को खेले गए अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। 

UAE beat India 6–0 in second international friendly football match- India TV Hindi
UAE beat India 6–0 in second international friendly football match Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

दुबई। फॉरवर्ड अली अहमद मबखुत की शानदार हैट्रिक के दम पर मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को यहां जबील स्टेडियम में खेले गए अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। फीफा विश्व रैंकिंग में 104वें नंबर पर काबिज भारत ने पहले मुकाबले में ओमान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था, लेकिन अपने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से असहाय नजर आई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

इरफान पठान भी आए कोरोना की चपेट में, RSWS में सचिन तेंदुलकर की टीम का थे हिस्सा

फीफा विश्व रैंकिंग में 74वें नंबर पर काबिज यूएई के लिए फॉरवर्ड अली अहमद मबखुत ने 12वें, 32वें और 60वें मिनट में गोल करके मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की।

क्या बायो बबल से बाहर निकले विराट कोहली? IPL 2021 से पहले फिर करेंगे क्वारंटीन

उनके अलावा, खलील इब्राहिम ने 64वें, ब्राजील मूल के मिडफील्डर फेबियो विर्जिनियो डी लिमा ने 71वें और फॉरवर्ड सेबेस्टियन लुकास ने 84वें मिनट में मिनट में गोल किया।

वनडे सुपर लीग में 7वें पायदान पर पहुंचा भारत, इंग्लैंड टॉप पर बरकरार

भारत और यूएई के बीच यह अब तक का 15वां इंटरनेशनल मैच था और इसमें से यूएई ने अब तक 10 जबकि भारत ने तीन ही जीते हैं जबकि दोनों टीमों के बीच दो मैच ड्रॉ रहा है।

दोनों टीमों के इससे पहले, पिछला मुकाबला जनवरी 2019 में अबु धाबी के जायेद स्पोटर्स सिटी स्टेडियम में खेला गया था, जहां यूएई ने भारत को 2-0 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल