1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन का खिताब पहली बार जीतने वाली बियांका को मिली कस्टमाइज्ड WWE बेल्ट

यूएस ओपन का खिताब पहली बार जीतने वाली बियांका को मिली कस्टमाइज्ड WWE बेल्ट

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 12:05 pm IST

साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की मौजूदा चैम्पियन कनाडा की बियांका एंड्रेस्कू को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप की ओर से एक कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट भेंट किया गया।

यूएस ओपन का खिताब पहली...- India TV Hindi
यूएस ओपन का खिताब पहली बार जीतने वाली बियांका को मिली कस्टमाइज्ड WWE बेल्ट Image Source : TWITTER

टोरंटो| साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की मौजूदा चैम्पियन कनाडा की बियांका एंड्रेस्कू को वल्र्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप की ओर से एक कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट भेंट किया गया।

19 साल की बियांका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराकर पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम जीता था। साथ ही वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी बनी थीं। बियांका ने डब्ल्यूडब्ल्यूई कस्टमाइज्ड बेल्ट मिलने के बाद उसकी तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया और लिखा, "कस्टमाइज्ड बेल्ट देने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई का धन्यवाद।"

इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ट्रिपल एच ने लिखा, "आपका डब्ल्यूडब्ल्यूई में हमेशा स्वागत है।" कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट पर बियांका का पूरा नाम लिखा हुआ है और साथ ही साथ यूएस ओपन का लोगो भी बना हुआ है।

बियांका ने 8 सितम्बर को सेरेना को फाइनल मुकाबले में 6-3, 7-5 से हराकर इतिहास रच दिया था। वह 2004 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली रूसी की स्वेतलाना कुज्नेतोस्कोवा के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल