Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : वरूण और मालविका ने युगांडा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब पर किया कब्ज़ा

बैडमिंटन : वरूण और मालविका ने युगांडा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब पर किया कब्ज़ा

Reported by: Bhasha Published : Mar 01, 2021 05:51 pm IST, Updated : Mar 01, 2021 05:51 pm IST

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों वरूण कपूर और मालविका बंसोड़ ने कम्पाला में 2021 युगांडा अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। 

Malvika - India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @OMBAKORIA Malvika 

नई दिल्ली| भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों वरूण कपूर और मालविका बंसोड़ ने कम्पाला में 2021 युगांडा अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। 

वरूण ने पुरुष एकल फाइनल में सातवें वरीय शंकर मुथुसामी को 21-18 16-21 21-17 से हराया जबकि दूसरी वरीय मालविका ने महिला एकल फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 17-21 25-23 21-10 से शिकस्त दी। 

यह भी पढ़ें- महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

दुनिया के दूसरे नंबर के जूनियर खिलाड़ी वरूण ने इसी साल अपना छठा खिताब जीता था। शंकर और मालविका को इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में रजत पदक मिले जिसमें भारत, जर्मनी और अफ्रीकी देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement