Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Sultan Azlan Shah Cup: भारत का खिताब जीतने का सपना टूटा, फाइनल में बेल्जियम ने 1-0 से दी मात

Sultan Azlan Shah Cup: भारत का खिताब जीतने का सपना टूटा, फाइनल में बेल्जियम ने 1-0 से दी मात

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Dec 01, 2025 09:33 am IST, Updated : Dec 01, 2025 09:33 am IST

सुल्तान अजलन शाह कप के फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। बेल्जियम ने रोमांचक फाइनल में भारत को 1-0 से हराया।

IND vs BEL- India TV Hindi
Image Source : HOCKEY INDIA/AHF भारत बनाम बेल्जियम

Sultan Azlan Shah Cup 2025: बेल्जियम ने 30 नवंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। भारत को मैच के 34वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स के गोल के कारण सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह बेल्जियम का पहला सुल्तान अजलन शाह खिताब है। टीम सिर्फ दूसरी बार इस प्रतियोगिता में खेल रही थी। 

अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खली

29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ 14-3 की बड़ी जीत के बाद इस मैच में उतरा भारत दुर्भाग्य से तीन पेनल्टी कॉर्नर में से एक को भी गोल में नहीं बदला सका। जुगराज सिंह, अमित रोहिदास और संजय इस टूर्नामेंट के दौरान पेनल्टी कॉर्नर में अच्छा प्रदर्शन करेन में सफल रहे लेकिन फाइनल में बेल्जियम के डिफेंस को छकाने में नाकाम रहे। लीग स्टेज में यूरोपियन टीम के खिलाफ 2-3 से हारने के बाद यह इस टूर्नामेंट में भारत की दूसरी हार थी। 

मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से आराम लेने के कारण जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों पर थी जिन्होंने हार के अंतर को कम रखकर अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने रणनीति खेल दिखाया जिसमें बेल्जियम ने गेंद को अधिक समय अपने पास रखकर बेहतर शुरुआत की। उनके आक्रामण ने दोनों छोर से भारतीय डिफेंस को परेशान किया और भारतीय गोलकीपर को कुछ करीबी बचाव करने पड़े।

हाफ टाइम तक भारत ने दिखाया बेहतरीन डिफेंस

बेल्जियम को शुरुआत में दो पेनन्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत ने इन्हें नाकाम कर दिया। भारत ने धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल की लेकिन बेल्जियम ने उन्हें मिडफील्ड में बेहतर नियंत्रण बनाकर परेशान किया। हाफ टाइम तक दोनों ही टीम गोल का खाता खोलने में नाकाम रहीं। बेल्जियम ने दूसरे हाफ में बेहतर लय में खेलकर भारत पर दबाव डाला। भारत ने भी कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन तीसरे क्वार्टर में भी बेल्जियम के डिफेंस को मात नहीं दे सके। इस बीच 34वें मिनट में स्टॉकब्रोक्स के गोल ने भारत को दबाव में डाल दिया। आखिरी क्वार्टर में भारत ने स्कोर बराबर करने की बहुत कोशिश की लेकिन बेल्जियम के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका ने हारकर भी किया करिश्मा, ODI क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement