1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोपीय फुटबॉल पर कोविड का साया, बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव

यूरोपीय फुटबॉल पर कोविड का साया, बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 12:23 pm IST

स्पेन की मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। वहीं इंग्लैंड में लीस्टर और नॉर्विच के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है।

कॉटिन्हो - India TV Hindi
कॉटिन्हो की फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGE

Highlights

  • फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया
  • सर्जिनो डेस्ट, फिलिप कॉटिन्हो और अब्दे का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव
  • इंग्लैंड में लीस्टर और नॉर्विच के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया गया

यूरोपीय फुटबॉल पर कोविड-19 का साया लगातार गहराता जा रहा है। स्पेन की मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। वहीं इंग्लैंड में लीस्टर और नॉर्विच के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। बार्सिलोना को दो सप्ताह के अवकाश के बाद रविवार को स्पेनिश लीग में वापसी करनी है लेकिन उसके सभी संक्रमित खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

बार्सिलोना के मुताबिक सर्जिनो डेस्ट, फिलिप कॉटिन्हो और अब्दे वे तीन नये खिलाड़ी हैं जिन्हें कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। ये तीनों अभी आइसोलेशन पर हैं और टीम के अनुसार उनका स्वास्थ्य अच्छा है। क्लब ने इस सप्ताह पहले ही घोषणा कर दी थी कि उस्मान डेम्बेले, सैमुअल उम्तिती, गावी, जोर्डी अल्बा, एलेक्जांद्रो बाल्डे, क्लेमेंट लेंगलेट और डानी अल्वेस का परीक्षण पॉजिटिव आया है जिसके बद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। बार्सिलोना के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं जिससे मालोर्का के खिलाफ रविवार को होने वाले उसके मैच को लेकर आशंका बनी हुई है। 

Year ender 2021 : इन कारणों से सुर्खियों में रहा विश्व क्रिकेट, जानें इन 10 लम्हों के बारे में जिसका गवाह बना यह साल

इस बीच नॉर्विच की टीम के कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने या चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से लीस्टर के खिलाफ शनिवार को होने वाला उसका प्रीमियर लीग का मैच स्थगित कर दिया गया है। यह पिछले एक महीने में प्रीमियर लीग का 17वां मैच है जिसे स्थगित करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल