1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs PAK: पहले ही मैच में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला

IND vs PAK: पहले ही मैच में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 25, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 03:32 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। हालांकि, ये टक्कर क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि फुटबॉल में होगी।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

IND vs PAK: भारतीय स्पोर्ट्स फैंस के लिए 26 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है, जब चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। SAFF U20 चैंपियनशिप में यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज की तस्वीर तय करने वाला बड़ा टकराव साबित हो सकता है। मालदीव की राजधानी माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय U20 फुटबॉल टीम जीत के साथ अपने अभियान की दमदार शुरुआत करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला होगा।

भारत ग्रुप-B में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ है। टीम को सिर्फ दो ही मैच खेलने हैं, ऐसे में एक जीत भी सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर सकती है। भारत 28 मार्च को बांग्लादेश से भिड़ेगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था, जिससे पाकिस्तान पर जीत का दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में भारत को किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।

टीम इंडिया तैयार

भारतीय टीम के कोच महेश गवाली ने मुकाबले से पहले कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मैच होता है, लेकिन हमारे लिए यह किसी भी अन्य मैच की तरह है। हर मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा फोकस टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करने और सकारात्मक शुरुआत करने पर है। उन्होंने आगे कहा कि हमें सावधान रहना होगा और संयम व अनुशासन के साथ खेलना होगा।

रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद

भारत इस टूर्नामेंट में फेवरेट के तौर पर उतरा है। टीम चार बार यानी 2019, 2022, 2023 और 2025 में यह खिताब को जीत चुकी है। पाकिस्तान की टीम अपने फिजिकल खेल के लिए जानी जाती है और भारत की लय बिगाड़ने की कोशिश करेगी। हालांकि टीम में अनुभव की कमी है, क्योंकि कई खिलाड़ी अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की राह तय करने वाला अहम मैच है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच ऑनलाइन लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच स्पोर्टजवर्कज यूट्यूब (Sportzworkz YouTube) चैनल पर मुफ्त में लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, भारत में किसी भी टीवी चैनल पर ये मैच लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा। भारतीय समयानुसार 4 बजकर 15 मिनट पर हाईवोल्टेज मुकाबले का आगाज होगा।

यह भी पढ़ें

कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल