1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indian Weightlifters in CWG: भारतीय वेटलिफ्टरों ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 15 खिलाड़ियों में 10 ने जीते पदक, भारत बना नंबर वन

Indian Weightlifters in CWG: भारतीय वेटलिफ्टरों ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 15 खिलाड़ियों में 10 ने जीते पदक, भारत बना नंबर वन

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Aug 04, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 02:27 pm IST

Indian Weightlifters in CWG: भारतीय वेटलिफ्टरों ने 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में तीन गोल्ड के साथ कुल 10 मेडल जीते।

Indian Weightlifters in CWG, Jeremy Lalrinnunga, Mirabai chanu and Achinta Sheuli- India TV Hindi
Jeremy Lalrinnunga, Mirabai chanu and Achinta Sheuli Image Source : TWITTER@RALTEJEREMY

Highlights

  • भारत के 15 वेटलिफ्टरों ने लिया था हिस्सा
  • 10 खिलाड़ियों ने जीते पदक
  • वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा पदक के मामले में भारत रहा टॉप पर

Indian Weightlifters in CWG: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के छह दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान अलग-अलग खेलों में सैकड़ों मेडल बांटे जा चुके हैं। भारत के लिहाज से भी अभी तक का सफर मिलाजुला रहा है। भारत ने छह दिन में कुल 18 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। हालांकि भारत को अधिकतक मेडल वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। आंकड़ों में समझें तो भारतीय वेटलिफ्टरों ने तीन गोल्ड समेत कुल 10 पदक अपने कब्जे में किए हैं। वेटलिफ्टिंग का आखिरी मुकाबला गुरुवार को खेला गया और यहां भी भारत के खाते में दो पदक आए। भारतीय वेटलिफ्टरों नें 2018 कॉमनवेल्थ खेलों की तुलना में इस बार एक पदक ज्यादा जीते। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय वेटलिफ्टरों के प्रदर्शन पर...

राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 48 पदक दांव पर थे। जबकि भारत की तरफ से अलग-अलग कैटेगरी में कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 10 खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा किया, वहीं एक खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा। इनके अलावा चार खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। भारत ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने के मामले में अन्य देशों को काफी पीछे छोड़ दिया। दूसरा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला मेजबान इंग्लैंड भी पांच मेडल ही जीत पाया। 

वेटलिफ्टिंग में टॉप 5 देशों का प्रदर्शन

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल पदक
1 भारत 3 3 4 10
2 इंग्लैंड 3 1 1 5
3 कनाडा 2 2 4 8
4 नाइजीरिया 2 1 3 6
5 मलेशिया 2 1 0 3

भारतीय वेटलिफ्टरों का प्रदर्शन

भारत के लिए मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड जीते। जबकि संकेत सरगर, विकास ठाकुर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर अपने नाम किए। वहीं गुरुराजा पुजारी, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। इनके अलावा अजय सिंह एक किलो के अंतर से कांस्य से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

बता दें कि इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 9 खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे। 

नाम

मेडल/रैंक

कैटगरी

मीराबाई चानू

गोल्ड

महिला 49 किग्रा

जेरेमी लालरिनुंगा

गोल्ड

पुरुष 67 किग्रा

अचिंता शेउली

गोल्ड

पुरुष 73 किग्रा

संकेत महादेव सरगर

सिल्वर

पुरुष 55 किग्रा

विकास ठाकुर

सिल्वर

पुरुष 96 किग्रा

बिंदियारानी देवी

सिल्वर

महिला 55 किग्रा

गुरुराजा पुजारी

ब्रॉन्ज

पुरुष 62 किग्रा

हरजिंदर कौर

ब्रॉन्ज

महिला 71 किग्रा

लवप्रीत सिंह

ब्रॉन्ज

पुरुष 109 किग्रा

गुरदीप सिंह

ब्रॉन्ज

पुरुष 109+ किग्रा

अजय सिंह

चौथा स्थान

 

पुरुष 81 किग्रा

पूर्णिमा पांडे

छठा स्थान

महिला 87+ किग्रा

उषा नतेश कुमारा

छठा स्थान

महिला 87 किग्रा

पोपी हजारिका

सातवां स्थान

महिला 59 किग्रा

पूनम यादव

कोई रैंक नहीं

महिला 76 किग्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल