1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनल मेसी का भारत दौरा हुआ तय, सौरव गांगुली और बाईचुंग भूटिया के साथ खेलेंगे मुकाबला

लियोनल मेसी का भारत दौरा हुआ तय, सौरव गांगुली और बाईचुंग भूटिया के साथ खेलेंगे मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 15, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 06:28 pm IST

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी इस साल के आखिर में भारत का दौरा करेंगे जिसमें वह कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे। इस दौरान मेसी कुछ फ्रेंडली मैच में भी हिस्सा लेंगे।

Lionel Messi- India TV Hindi
लियोनल मेसी Image Source : GETTY

फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार प्लेयर्स में से एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी जिनके भारत में भी काफी सारे फैंस हैं वह इस साल के आखिर में देश के चार शहरों का दौरा करेंगे। लियोनल मेसी के भारत दौरे के कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिल गई है, जिसमें वह अपने तीन दिवसीय दौरे का आगाज 12 दिसंबर से कोलकाता से करेंगे। मेसी के भारत दौरे के कार्यक्रम का नाम जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025 है जिसका पहला पड़ाव कोलकाता होगा। इसकी जानकारी इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने दी।

इन चार शहरों का दौरा करेंगे लियोनल मेसी

लियोनल मेसी जो साल 2011 में पहली बार भारत आए थे उनके दूसरी बार के भारत दौरे के कार्यक्रम को देखा जाए तो वह कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे। इसको लेकर सताद्रु दत्ता ने पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि मुझे पुष्टि मिल गई है और उसके बाद ही मैने इसकी घोषणा की। मैंने मेसी को पूरे कार्यक्रम के बारे में बता दिया है। मेसी हर शहर में बच्चों के साथ मास्टरक्लास में भी भाग लेंगे। वह 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां दो दिन और एक रात रुकेंगे। वह 13 दिसंबर को मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। ईडन गार्डंस या साल्टलेक स्टेडियम पर जीओएटी कन्सर्ट और जीओएटी कप का आयोजन होगा। वह प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे। ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिये टिकट की न्यूनतम दर 3500 रुपये होगी।

विराट कोहली और शुभमन गिल को भी भेजा जा सकता है न्योता

13 दिसंबर को लियोनल मेसी अहमदाबाद में होंगे जबकि 14 दिसंबर को वह मुंबई पहुंचेंगे जहां पर मीट एंट ग्रीट कार्यक्रम होगा। मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न पर मुंबई पैडल जीओएटी कप होगा, जिसमें सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान और लिएंडर पेस पांच से दस मिनट तक मेसी के साथ यह मैच खेल सकते हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मेसी और सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और रोहित शर्मा के साथ जीओएटी कैप्टंस मोमेंट का आयोजन कर सकता है जिसमें रणवीर सिंह, आमिर खान और टाइगर श्रॉफ भी भाग लेंगे। 15 दिसंबर को मेसी दिल्ली में होंगे जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम में जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा जिसके लिए दिल्ली जिला क्रिकेट संघ विराट कोहली और शुभमन गिल को भी न्योता भेज सकता है।

ये भी पढ़ें

AUS vs SA: दोनों टीमों के बीच कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

दस साल पहले टी20 इंटरनेशनल डेब्यू, अब पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा मुकाबला!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल