1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनल मेसी ने इन दिग्गजों को पीछे करके जीता Ballon d'Or अवॉर्ड, फुटबॉल में रचा नया इतिहास

लियोनल मेसी ने इन दिग्गजों को पीछे करके जीता Ballon d'Or अवॉर्ड, फुटबॉल में रचा नया इतिहास

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 31, 2023 09:37 am IST,  Updated : Oct 31, 2023 09:42 am IST

Lionel Messi: लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड 8वीं बार बैलोन डी ओर का अवॉर्ड जिताया है। उन्होंने अपने दम पर अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब दिलाया था और टूर्नामेंट में 7 गोल किए थे।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : AP

लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने दम पर जिताया था। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप जीता था। मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया और अहम मौको पर टीम के लिए गोल किए। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 7 गोल किए थे। इसी वजह से उन्हें 'गोल्डन बॉल' का अवॉर्ड मिला था। वर्ल्ड कप जीतते ही उन्होंने अपना नाम दिग्गज प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार कर लिया। उन्होंने डिएगो मेरेडोना का करिश्मा दोहरा दिया था और वह अर्जेंटीना के लिए सबसे बडे़ फुटबॉलर बनकर उभरे थे। अब मेसी ने बैलोन डी ओर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

8वीं बार जीता अवॉर्ड  

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एर्लिंग हालैंड और किलियन एमबाप्पे जैसे दिग्गजों को पछाड़कर रिकॉर्ड 8वां बैलन डी ओर खिताब जीता। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार बैलोन डी ओर अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह बैलोन डी ओर लगातार चार बार जीतने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने  2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में बैलन डी ओर खिताब जीता था। उनके पास यादगार सीजन है जहां उन्होंने कतर में अर्जेंटीना को तीसरा फीफा विश्व कप खिताब दिलाया। उसके बाद लीग 1 जीता। पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खिताब और अब मेजर लीग सॉकर में अपने नए इंटर मियामी क्लब के साथ लीग कप में जीत हासिल की। मेसी ने इस सीजन में 55 मैचों में भाग लिया और 32 गोल किए।

मेसी ने अवॉर्ड जीतने पर कही ये बात 

अपना 8वां बैलन डी ओर जीतने के बाद लियोनल मेसी ने कहा कि मैं कई वर्षों से यहां रहने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी लोगों के लिए एक विशेष उल्लेख करना चाहता हूं जो अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन बनने से खुश थे। मेरे पूरे परिवार, मेरी पत्नी, मेरे बच्चों को भी धन्यवाद, बुरे क्षणों में साथ देने के लिए और उन्होंने फुटबॉल में मेरे सपनों को पूरा करने में मेरी मदद की। आपके बिना यह संभव नहीं होता। मैंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेला है। अर्जेंटीना के साथ मेरा समय बहुत खराब रहा। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। मेसी ने खिताब की दौड़ में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हालैंड और एमबीप्पे दोनों की भी तारीफ की। 

सबसे ज्यादा बैलन डी ओर अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स: 

8 - लियोनेल मेस्सी, अर्जेंटीना (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023)

5 - क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2008, 2013, 2014, 2016, 2017)
3 - माइकल प्लैटिनी, फ्रांस (1983, 1984, 1985)
3 - जोहान क्रूफ, नीदरलैंड्स (1971, 1973, 1974)
3 - मार्को वैन बास्टेन, नीदरलैंड्स (1988, 1989, 1992)

25 वर्षीय स्पेनिश फुटबॉलर ऐताना बोनमती ने सैम केर और सलमा पारलुएलो को पछाड़कर महिलाओं का बैलन डी ओर जीता। बोनमती ने महिला विश्व कप 2023 जीता, जबकि पिछले सीजन में बार्सिलोना के साथ ला लीगा खिताब और महिला चैंपियंस लीग जीतने के अलावा टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गोल्डन बॉल भी जीता था। 

यह भी पढ़ें: 

सेमीफानल में पहुंचेगा अफगानिस्तान! बस इन 2 टीमों को हारने होंगे इतने मैच

मैच हारते ही श्रीलंका ने बनाया वर्ल्ड कप का सबसे खराब रिकॉर्ड, कोई भी टीम नहीं चाहेगी बनाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल