1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैवलिन फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, तेजी के साथ रिकवर हो रहे नीरज चोपड़ा

जैवलिन फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, तेजी के साथ रिकवर हो रहे नीरज चोपड़ा

 Written By: Govind Singh
 Published : Jan 04, 2026 12:00 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 12:00 am IST

नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के बाद भी सितंबर 2025 में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और जहां वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब पता चला है कि वह तेजी के साथ रिकवर हो रहे हैं।

neeraj chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

नीरज चोपड़ा इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए जैवलिन में दो मेडल जीते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह चोट से परेशान रहे हैं। उन्हें पिछले सितंबर में विश्व चैंपियनशिप से ठीक पहले लगी अपनी पीठ की चोट के रिहैबिलिटेशन पर ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि अगला सीजन कब और कहां से शुरू करना है। चोपड़ा ने चोटिल होने के बाद भी सितंबर 2025 में विश्व चैंपियनशिप में पीठ की चोट के साथ हिस्सा लिया था और वह 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे।

आदिल सुमरिवाला ने कही ये बात

AFI प्रवक्ता आदिल सुमरिवाला ने कहा कि नीरज चोपड़ा ब्रेक ले रहे हैं। उन्हें दो चोट लगी थीं और वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उनका ध्यान रिहैबिलिटेशन पर है और यह सबसे अहम यही है। ना कि पहला टूर्नामेंट कौन सा होगा। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। मैंने उनकी चोट और सूजन को देखा है, फिर भी उन्होंने भाग लिया। हमने उनसे कहा था कि ऐसा मत करो। उन्होंने कहा कि नहीं सर, मैं कोशिश करूंगा।

एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप खिताब विजेता नीरज चोपड़ा के रवैए की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है। मैंने ऐसे लोगों को देखा है जिन्होंने नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन का हजारवां हिस्सा भी नहीं किया है। वे इतनी बातें करते हैं कि उन्हें यह चाहिए, उन्हें वह चाहिए। लेकिन यह लड़का (नीरज) कुछ नहीं कहता है।

साल 2025 में नीरज चोपड़ा ने निजी समारोह में की थी शादी

पिछले साल नीरज चोपड़ा ने मई में दोहा में डायमंड लीग टूर्नामेंट से पहले अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में एक छोटे से टूर्नामेंट में सीजन की शुरुआत की थी जहां उन्होंने 90 मीटर का थ्रो किया था। 2024 में उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग से शुरुआत की थी। हाल में चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शादी की ‘रिसेप्शन’ की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने 2025 की शुरुआत में एक निजी कार्यक्रम में पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की थी।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

IND U19 vs SA U19: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में चटाई धूल, अर्धशतक लगाकर 2 प्लेयर बने हीरो

विराट कोहली के बराबर पहुंचे डेविड वॉर्नर, शतक जड़कर T20 क्रिकेट में कर डाला ऐसा कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल