1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधू भारत लौटी, दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया

पीवी सिंधू भारत लौटी, दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 03, 2026 11:10 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 11:24 am IST

पीवी सिंधू पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसी थी। अब सिंधू भारत वापस लौट आई हैं। सिंधू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकार दी।

PV Sindhu- India TV Hindi
पीवी सिंधू Image Source : AFP

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसी पीवी सिंधू सही सलामत भारत लौट आई हैं। सिंधू ने एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। सिंधू ने कहा कि वह बैंगलोर में अपने घर वापस आ गई हैं और सुरक्षित हैं। सिंधू ने अपनी पोस्ट में लिखा- सही सलामत घर वापस आ गई हूं। पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे, लेकिन अब अपने घर वापस आकर सच में सभी की शुक्रगुजार हूं। सिंधू ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जा रही थी कि तभी इजरायल और US ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। अब भारत लौटने के साथ ही सिंधू का ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलने का सपना टूट गया है।

दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार

उन्होंने दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारी इतनी अच्छी देखभाल की। ये ​​हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है।

गौरतलब है कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु 3 मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थी। इस बीच वह ईरान पर US की बमबारी और उसके बाद UAE में एयर स्पेस बंद होने के कारण दुबई में फंस गईं। वह 28 फरवरी से दुबई में ही फंसी हुईं थी। इस दौरान उन्होंने एक्स पर दुबई में खराब होते हालात पर कई पोस्ट शेयर की। उन्होंने जानकारी दी कि दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनी गई।

ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य सेन पर टिकी निगाहें

सिंधु भले ही ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने से चूक गईं, लेकिन उनके कुछ साथी शटलर सिंगापुर और अफ्रीका के दूसरे रास्तों से सही समय पर बर्मिंघम पहुंच गए। हालांकि, यह देखना बाकी है कि लंबी और थका देने वाली यात्रा उनकी तैयारियों पर कैसे असर डालेगी। भारत के टॉप मेन्स सिंगल्स शटलर लक्ष्य सेन और उभरते हुए युवा आयुष शेट्टी बिना किसी यात्रा की दिक्कत के पहुंच गए। ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य दुनिया के नंबर 1 चीन के शि यूकी से होगा, जबकि आयुष का मुकाबला पहले राउंड में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से भिड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:

'पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम', अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

UAE में बढ़ते तनाव का असर, इंग्लैंड लॉयन्स का दौरा रद्द, महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी टला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल