1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे दौर से हुई बाहर, लक्ष्य सेन ने भी किया निराश

जापान ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे दौर से हुई बाहर, लक्ष्य सेन ने भी किया निराश

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 17, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 12:13 pm IST

Japan Open 2025: जापान ओपन में भारतीय फैंस के लिए 17 जुलाई का दिन काफी निराशाजनक रहा जिसमें लक्ष्य सेन जहां सिंगल्स में तो वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty- India TV Hindi
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी Image Source : GETTY

जापान ओपन 2025 में भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें पहले राउंड में जीत हासिल करने के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को दूसरे राउंड में चीनी जोड़ी के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का भी सफर जापान ओपन के दूसरे राउंड में हार के साथ खत्म हो गया, जिसमें उन्हें मेजबान देश के खिलाड़ी के खिलाफ दो सेट तक चले मैच में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को नहीं मिला वापसी का मौका

जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी के खिलाफ 44 मिनट तक चले मैच में सीधी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच का पहला सेट जरूर रोमांचक रहा जिसमें सात्विक और चिराग ने धीमी शुरुआत की लेकिन जल्द ही लय हासिल करके पहले गेम में 18-14 से बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने 22-24 से जीत हासिल करने के साथ पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को वापसी का कोई भी मौका चीन की वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी ने नहीं दिया और उसे 14-21 से अपने नाम किया।

लक्ष्य सेन ने 2 सेट में गंवाया मुकाबला

वर्ल्ड नंबर 18 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान ओपन में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, लेकिन उन्हें सिंगल्स के दूसरे दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का सामना दूसरे राउंड में जापान के कोडी नारोका से था जिसमें एक घंटे से भी कम चले इस मैच के पहले सेट में लक्ष्य को जहां 19-21 से हार मिली तो वहीं दूसरे सेट को उन्होंने 11-21 से गंवा दिया। लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में चीन के वांग झेंग जिंग को 21-11 और 21-18 से मात देते हुए शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन वह अपनी लय को दूसरे राउंड में बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो सके।

ये भी पढ़ें

मेहदी हसन ने गेंद से दिखाया कमाल, चकनाचूर किया 13 साल पुराना भारतीय प्लेयर का रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाजों के पास होगा बड़ा मौका, मैनचेस्टर में खत्म कर सकते हैं 43 साल का सूखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल