1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 11, 2025 09:57 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 10:41 am IST

भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हट गया है। पिछले महीने भारतीय कुश्ती महासंघ का कार्यालय बदले जाने का ऐलान हुआ था।

wfi- India TV Hindi
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह Image Source : PTI

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन हटा लिया है। इस फैसले के बाद घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया। बता दें, खेल मंत्रालय ने अंडर-15 (यू-15) और अंडर-20 (यू-20) राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के लिए डब्ल्यूएफआई को 24 दिसंबर, 2023 को निलंबित कर दिया था। 

संजय सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने 21 दिसंबर, 2023 को चुनाव जीते थे, लेकिन पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में नेशनल चैंपियनशिप के लिए वेन्यू के चुनाव ने सरकार को नाराज कर दिया था। खेल मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि WFI ने सुधारात्मक उपाय किए हैं, इसलिए उसने निलंबन हटाने का फैसला किया है।

संजय सिंह 2023 में बने WFI के नए प्रमुख

गौरतलब है कि सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए निवर्तमान WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 2023 में विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने इस साल दिसंबर 2023 में महासंघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए हुए चुनावों को रद्द करने और उन्हें अवैध घोषित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। बृजभूषण के वफादार संजय सिंह को 21 दिसंबर 2023 को हुए चुनावों में WFI का नया प्रमुख चुना गया। 

पिछले महीने भारतीय कुश्ती महासंघ का कार्यालय बदले जाने का ऐलान हुआ था। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने स्वीकार किया था कि उसका संचालन पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के आवास से किया जा रहा था लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है और अगले महीने कनॉट प्लेस में नये कार्यालय से काम शुरू हो जाएगा। WFI को दिसंबर 2023 में खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित कर दिया गया था लेकिन पूर्व प्रमुख और पांच बार के भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद महासंघ का काम उनके 21, अशोक रोड स्थित घर से किया जा रहा था।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

CT की क्लोजिंग सेरेमनी को लेकर मच रहे बवाल पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, बताया PCB ऑफिशियल क्यों नहीं था मौजूद

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल