1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, भाला फेंक इवेंट में जीता तीसरा गोल्ड

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, भाला फेंक इवेंट में जीता तीसरा गोल्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 01, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 01:53 pm IST

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में नया इतिहास बन गया है। भारत के पैरा एथलीट सुमित अंतिल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

sumit antil- India TV Hindi
सुमित अंतिल Image Source : PTI

सुमित अंतिल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास के सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 30 सितंबर को दिल्ली में हो रहे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल हासिल किया। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट विजेता नीरज चोपड़ा की स्टैंड में मौजूदगी से उत्साहित 27 साल के सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड प्रयास के साथ मेन्स भाला फेंक एफ 64 इवेंट का खिताब जीता। उन्होंने 2023 सत्र में बनाए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को बेहतर किया लेकिन 73.29 मीटर के अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड से लगभग दो मीटर दूर रहे जो उन्होंने 2023 एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के दौरान बनाया था।

सुमिन ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता तीसरा गोल्ड

सुमित ने 2023 और 2024 में भी गोल्ड मेडल जीता था। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनके अलावा किसी भी भारतीय ने तीन गोल्ड नहीं जीते हैं। सुमित ने कहा कि वह अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें अपने कंधे में ‘सजून’ महसूस हुई। भारत ने पुरुषों की भाला फेंक एफ44 इवेंट में संदीप सरगर के 62.82 मीटर के थ्रो के साथ एक आश्चर्यजनक गोल्ड मेडल भी जीता। इस स्पर्धा में मेजबान देश पहले दो स्थान पर रहा क्योंकि संदीप ने भी 62.67 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता। ब्राजील के एडेनिलसन रॉबर्टो 62.36 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

सुमित ने खिताब जीतने के बाद कहा कि वह अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहता था। वह कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें नहीं पता परसों जब वह उठे तो उनका हाथ काम नहीं कर रहा था। उन्हें नहीं पता क्या हुआ। शायद वह गलत मुद्रा में सो गए थे।  लेकिन अंत में उन्हें खुशी है कि उन्होंने चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने थोड़े समय के लिए अपने फिजियो से इलाज करवाया। उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन अंत में सब ठीक रहा।

भारत के योगेश कथुनिया ने भी सुबह के सत्र में मेन्स एफ 56 चक्का फेंक इवेंट में एक और सिल्वर मेडल जीता जिससे वैश्विक स्तर पर अपने पहले गोल्ड मेडल की उनकी तलाश जारी रही। 30 सितंबर को चार मेडल के साथ भारत चार गोल्ड, चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। ब्राजील (7-14-6), पोलैंड (6-1-5) और चीन (5-7-4) भारत से आगे हैं। 

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी ले जाने के बाद मोहसिन नकवी ने मांगी माफी, PCB चीफ ने टेक दिए घुटने

IND vs WI सीरीज से पहले हुआ कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, पूर्व टेस्ट कप्तान को ही कर दिया बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल