1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon और Flipkart की महासेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है हजारों की छूट!

Amazon और Flipkart की महासेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है हजारों की छूट!

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Sep 21, 2017 02:27 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 02:27 pm IST

LeEco Le Max 2 पर 6,000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, 46,000 रुपये में आने वाला Samsung Galaxy S7 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है...

Smartphone- India TV Hindi
Smartphone

नई दिल्ली: Amazon और Flipkart पर इस समय सेल की बहार चल रही है। इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर बेहद आकर्षक छूट मिल रही है। Amazon Great Indian Festival जहां 21 अगस्त से शुरू हो चुका है वहीं The Flipkart Big Billion Days भी अपनी धमक दिखा रहा है। दोनों ही ई-कॉमर्स वेबसाइट कई प्रॉडक्ट्स सस्ते रेट पर बेच रही हैं हालांकि सबसे ज्यादा जोर स्मार्टफोन पर ही है। दोनों ही वेबसाइट्स एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ कैशबैक और इंटेरेस्ट फ्री EMI के विकल्प के साथ स्मार्टफोन्स की बिक्री कर रही हैं। 

इसके अलावा ग्राहक Flipkart पर SBI कार्ड का इस्तेमाल करके 10 पर्सेंट (1,500 रुपये तक) और Amazon पर HDFC कार्ड का इस्तेमाल करके 10 फीसदी (ज्यादा से ज्यादा 1,500 रुपये तक) का कैशबैक भी पा सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जो इन वेबसाइट्स पर आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध हैं....

 
Flipkart पर ये स्मार्टफोन्स आ रहे हैं आकर्षक छूट के साथ
1: Samsung Galaxy S7- 46,000 रुपये में आने वाले इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 23,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।

2: Xiaomi Redmi Note 4- यह फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की MRP 12,999 है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं।

3: Samsung Galaxy On Next- यह फोन 5,000 रुपये की छूट के साथ 12,900 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्स्चेंज करके 12,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

4: LeEco Le Max 2- इस फोन पर 6,000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 17,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 11,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

5: Moto G5 Plus- इस स्मार्टफोन के 4GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 4,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

6: Asus ZenFone 3S Max- आसुस का यह स्मार्टफोन 6,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इस फोन पर 8,500 रुपये का डिस्काउंट और पा सकते हैं।

Amazon पर भी है छूट की धूम
1: Apple iPhone 7-
Apple के इस स्मार्टफोन के 32GB वेरियंट को 17,201 रुपये की छूट के साथ 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी MRP 56,200 रुपये है। इस अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,400 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

2: LG Q6- फुलविजन डिस्प्ले के साथ आने वाला LG का यह स्मार्टफोन 2,000 रुपये की छूट के साथ 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक