1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल को सिंगल ब्रांड स्टोर खोलने के लिए फिर से करना होगा आवेदन

एप्पल को सिंगल ब्रांड स्टोर खोलने के लिए फिर से करना होगा आवेदन

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Feb 08, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 11:43 pm IST

नई दिल्ली: लोकप्रिय आईपैड और आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को देश में सिंगल ब्रांड स्टोर खोलने के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा क्योंकि आरंभिक प्रस्ताव में कुछ खामियां पाई गई हैं। औद्योगिक

Apple needs to apply afresh for single brand retail- India TV Hindi
Apple needs to apply afresh for single brand retail

नई दिल्ली: लोकप्रिय आईपैड और आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को देश में सिंगल ब्रांड स्टोर खोलने के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा क्योंकि आरंभिक प्रस्ताव में कुछ खामियां पाई गई हैं।

औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने कंपनी को इन खामियों की जानकारी दी है और वह चाहता है कि कंपनी नए सिरे से आवेदन करे। सूत्रों ने कहा कि विभाग ने कंपनी के प्रस्ताव पर उससे और सूचना मांगी है।

पिछले महीने कंपनी ने सिंगल ब्रांड खुदरा बिक्री के लिए अनुमति मांगते हुए अपना प्रस्ताव दाखिल किया था, हालांकि एप्पल ने निवेश का ब्यौरा नहीं दिया है और न ही इस बारे में बताया है कि वह कितने स्टोर्स खोलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक