1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब रिलायंस जियो को टक्कर देने आया बीएसएनएल, महज 9 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट

अब रिलायंस जियो को टक्कर देने आया बीएसएनएल, महज 9 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Sep 12, 2016 09:11 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 10:14 pm IST

बीएसएनएल ने एक और बहुत ही सस्ता प्लान पेश करने की तैयारी में है। इसमें सिर्फ यूजर्स को महीने भर इंटरनेट का आनंद ले सकते है। वो भी इतने कम प्राइज में जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। जी हां यह प्लान सिर्फ 9 रुपए में आपको मिलेगा...

bsnl and jio- India TV Hindi
bsnl and jio

नई दिल्ली: मार्केट में रिलांयस जियो आने से सभी टेलीकाम कंपनियों ने एक युद्ध सा छेड़ दिया है। जिससे कि वह भी जियो की बराबरी कर सके। इस लड़ाई में अब बीएसएनएल भी शामिल हो गई है।

ये भी पढ़े-

बीएसएनएल भी एक बहुत ही सस्ता प्लान पेश करने की तैयारी में है। इसमें यूजर्स महीने भर इंटरनेट का आनंद ले सकते है, और वह भी इतनी कम कीमत में जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। जी हां, यह प्लान सिर्फ 9 रुपए में आपको मिलेगा। जिसमें आप अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकते है। बीएसएनएल के जनरल मैनेजर तोषनीवाल ने बताया कि आज से पहले किसी भी कंपनी ने इतना सस्ता प्लान नहीं दिया है।

इस प्लान में आपके सिर्फ 9 रुपये लगेंगे, और सिर्फ इतने ही पैसे में आपको अनिलिमिटेड डाटा यूज करने का मौका मिलेगा। साथ ही आप जब 1 जीबी डाटी इस्तेमाल करेंगे तब तक आपको 2 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी इसके बाद आपको 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

इससे पहले किया था 249 रुपए का ब्राडबैंड

इससे पहले भी इस कंपनी से यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए 249 रुपए का ब्राडबैंड प्लान लांच किया था। जिसमें यूजर्स को 300 जीबी डाटा दिया जाता है। जिसमें पहले 1 जीबी में 2 एमबीपीएस  की स्पीड उसके बाद 1 एमबीपीएस  की स्पीड दी जाती है। इसके साथ ही यूजर्स रात 9 बजे से सुबह 7 बजे कर अनलिमिटेड बॉयस कॉलिंग कर सकता है। इसके साथ ही संडे के दिन किसी भी नेटवर्क में पूरे दिन फ्री कॉल कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक