1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फेसबुक पर ‘आप पिछले जन्म में क्या थे’ जैसा गेम खेलते हैं तो हो जाएं सावधान!

फेसबुक पर ‘आप पिछले जन्म में क्या थे’ जैसा गेम खेलते हैं तो हो जाएं सावधान!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2018 05:55 pm IST,  Updated : May 16, 2018 05:55 pm IST

फेसबुक ने पिछले महीने 'मायपर्सनैलिटी' ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था और कहा था कि इस ऐप ने नीतियों का उल्लंघन किया है...

Facebook app myPersonality leaked data of millions of users for four years | AP- India TV Hindi
Facebook app myPersonality leaked data of millions of users for four years | AP

सैन फ्रांसिस्को: क्या आप भी फेसबुक पर ‘आप पिछले जन्म में क्या थे’, ‘आपकी शक्ल किस हॉलीवुड स्टार से मिलती है’, या ‘आपके पास आजके 20 साल बाद कितने पैसे होंगे’ जैसे गेम्स खेलते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे ही ऐप्स में से एक पर्सनैलिटी ऐप द्वारा इकट्ठा किया गया फेसबुक के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा लगभग 4 सालों तक हर किसी को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहा। न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों द्वारा ये डेटा पर्सनलिटी क्विज ऐप 'मायपर्सनलिटी' के माध्यम से इकट्ठा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ये डेटा काफी संवेदनशील थे, क्योंकि यह फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी का खुलासा करते थे, जैसे कि मनोवैज्ञानिक जांच के नतीजे।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘इसे गुमनाम तरीके से संग्रहित और साझा किया जाना था, लेकिन खराब तरीके से सावधानी बरतने के कारण यह गुमनाम नहीं रहा।’ इन आंकड़ों पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय के डेविड स्टिलवेल और माइकेल कोसिंस्की का नियंत्रण था।

ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका घोटाले के सूत्रधार अलेक्जेंडर कोगन पहले इस परियोजना में शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कैब्रिज ऐनालिटिका की टीम ने साल 2013 में मायपर्सनैलिटी ऐप की टीम से डेटा हासिल करने के लिए संपर्क किया, लेकिन कंपनी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण आंकड़े मुहैया कराने से इनकार कर दिया गया।’ फेसबुक ने पिछले महीने 'मायपर्सनैलिटी' ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था और कहा था कि इस ऐप ने नीतियों का उल्लंघन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक