1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ब्रसेल्स आतंकी हमलों के बाद भी फेसबुक ने सेफ्टी चेक नहीं किया एक्टिव

ब्रसेल्स आतंकी हमलों के बाद भी फेसबुक ने सेफ्टी चेक नहीं किया एक्टिव

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Mar 22, 2016 09:47 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 11:30 pm IST

फेसबुक ने तमाम अनुरोध के बावजूद ब्रुशेल्स हमलों के बाद अपना सेफ्टी चेक फीचर कई घंटों तक चालू नहीं किया। यह फीचर यूज़र्स को यह सुविधा देता है कि वह आतंकवादी हमले या प्राकृतिक आपदा

Facebook safety check not activated after Brussels attacks- India TV Hindi
Facebook safety check not activated after Brussels attacks

फेसबुक ने तमाम अनुरोध के बावजूद ब्रसेल्स हमलों के बाद अपना सेफ्टी चेक फीचर कई घंटों तक चालू नहीं किया। यह फीचर यूज़र्स को यह सुविधा देता है कि वह आतंकवादी हमले या प्राकृतिक आपदा वाले इलाके में फंसने पर अपने सुरक्षित होने की बात फेसबुक दर्ज कर सके। फेसबुक की इस बात के लिए निंदा की जाती रही है कि वह इस फीचर को किसी-किसी इलाके में ही एक्टिव करता है और कई स्थानों पर बहुत देर से एक्टिव करता है।

ब्रसेल्स एयरपोर्ट और मेट्रो में हुए धमाकों में 34 लोगों के मारे जाने और 151 के घायल होने का समाचार है। धमाकों में जब दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर आई, तो सोशल मीडिया पर अनेक यूज़र्स ने फेसबुक से आग्रह किया कि वह सेफ्टी फीचर को खोल दे, ताकि मुसीबत में फंसे लोग अपने सुरक्षित होने की बात अपने सगे-संबंधियों व दोस्तों के साथ शेयर कर सकें। सोशल मीडिया पर यूज़र्स फेसबुक से यह निवेदन इसलिए भी कर रहे थे, क्योंकि ब्रुशेल्स का फोन नेटवर्क कुछ वक्त के लिए जाम हो गया था।

फेसबुक ने अपने सेफ्टी चेक फीचर को पहली बार पिछले साल पेरिस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चालू किया था। उससे पहले यह फीचर केवल प्राकृतिक आपदाओं के वक्त ही एक्टिव किया जाता था। तभी से सोशल मीडिया पर यूज़र्स फेसबुक की इस रणनीति की निंदा करते आ रहे हैं कि सेफ्टी चेक जैसे उपयोगी फीचर को केवल कुछ ही मामलों में एक्टिव किया जाता है। मसलन पेरिस में आतंकी हमले पर सेफ्टी चेक को एक्टिव कर दिया गया, जबकि खाड़ी देशों औऱ अफ्रीका में हुए आतंकी हमलों के बाद इस फीचर को चालू नहीं किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक