1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ एक दिन के लिए Oppo के इस स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये की बड़ी छूट!

सिर्फ एक दिन के लिए Oppo के इस स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये की बड़ी छूट!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 02:53 pm IST

Flipkart पर बेचे जा रहे Oppo के इस दमदार सेल्फी फोन पर कई शानदार ऑफर मिल रहे हैं...

Oppo F3 Plus- India TV Hindi
Oppo F3 Plus

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने बेहद कम समय में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के एक खास सेगमेंट में अपनी जगह बना ली है। अब Flipkart पर बेचे जा रहे कंपनी के एक दमदार सेल्फी फोन Oppo F3 Plus पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। मार्च 2017 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत उस समय 30,990 रुपये थी, बाद में इसपर 3,000 रुपये की छूट दी गई लेकिन अब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से 6,000 रुपये की छूट के साथ 24,990 रुपये में ही खरीद सकते हैं। हालांकि यह छूट सिर्फ एक दिन के लिए है। इसके अलावा Flipkart से खरीदने पर आप कई अन्य ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं जिनमें नो कॉस्ट EMI, एक्स्ट्रा छूट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।

Oppo का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के ही ColorOS 3.0 पर रन करता है। इस फोन में 6 इंच का फुल HD JDI In-Cell 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले लगा है और इसका रिजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गरिला ग्लास 5 प्रॉटेक्शन के साथ आता है। Oppo F3 Plus में 1.95GHz के ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ Adreno 510 GPU और 4GB रैम दिया गया है। स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 64GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट ड्यूल कैमरा सेटअप में एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 8 मेगापिक्सल। फोन का रियर कैमरा 16MP का है।

Oppo F3 Plus में फिंगरप्रिंट सेंसर, ऐक्सेलरोमीटर, ऐंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीरटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डायमेंशन 163.63 x 80.8 x 7.35mm और वजन 185 ग्राम है। यह फोन 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपॉर्ट करता है। इसमें 4000 mAh बैटरी लगी है जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि 5 मिनट तक चार्ज करने पर यह 2 घंटों का टॉकटाइम दे सकती है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट्स में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक