1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्पेस स्टेशन से वापस आईं अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन

विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्पेस स्टेशन से वापस आईं अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2017 07:32 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 07:32 pm IST

इसके अलावा वह कुल 10 बार स्पेसवॉक पर गईं, और सबसे अनुभवी महिला स्पेसवॉकर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया...

Peggy Whitson- India TV Hindi
Peggy Whitson | NASA Photo

अस्ताना: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के 3 सदस्यों के साथ सोयुज कैप्सूल रविवार को कजाकिस्तान में सकुशल उतरा। NASA ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन यात्रियों में रूस के फ्योदोर युरचिजिन और अमेरिका के पेगी विटसन और जैक फिशर शामिल थे। ISS के 52वें एक्सपेंडिशन के यह सदस्य सुबह 7.21 बजे कजाकिस्तान पहुंचे। पेगी विटसन ने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन बिताए और इस तरह उन्होंने स्पेस में सबसे ज्यादा दिन तक रहने वाली महिला होने का रिकॉर्ड बनाया है। यही नहीं, वह अब अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन तक रहने वाली अमेरिकी नागरिक भी बन गई हैं।

अंतरिक्ष यान के उतरने के कुछ मिनट बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की नियमित चिकित्सीय जांच की गई। विटसन ने शनिवार को अपने करियर के दौरान अंतरिक्ष में कुल 665 दिन पूरे किए, जो किसी अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री की तुलना में अधिक है। इस दौरान पेगी विटसन ने कुछ और रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र (57) की महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। इसके अलावा वह कुल 10 बार स्पेसवॉक पर गईं, और सबसे अनुभवी महिला स्पेसवॉकर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। 1996 में अंतरिक्ष यात्री बनने वाली विटसन स्पेस स्टेशन की पहली महिला कमांडर भी हैं। फिशर और युरचिखिन दोनों ने आईएसएस में कुल 136 दिन बिताए।

रूसी कॉस्मोन्ट सर्गेई रियजान्सकी (रॉसकोमॉस), अमेरिका के रॉन्डोल्फ ब्रेसनिक (NASA) और इटली के पाओलो नेसपोली (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) अभी फिलहाल ISS पर ही हैं, जिनके साथ 12 सितंबर को 3 और अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक