नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए एक और अपडेट रोल आउट किया है। इस लेटेस्ट अपडेट (v.2.19.21) में 21 नई इमोजी ऐड की गई हैं। हालांकि, ये बात ओर है कि नई इमोजी में पुरानी इमोजी के मुकाबले बेहद कम अंतर और चेजेंस होगा, जिसकी वजह से शायद आप नई और पुरानी इमोजी में फर्क भी न महसूस कर पाएं। कुछ इमोजी में सिर्फ कलर और डिजाइन डीटेल्स में ही बदलाव किया गया है। बता दें कि एक हफ्ते में व्हाट्सएप का ये दूसरा अपडेट है।
Related Stories
व्हाट्सएप के हर चेजेंस पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने ये जानकारी दी है। वेबसाइट ने पुरानी और नई इमोजी को एकसाथ कंपेयर करके दिखाया है। हालांकि, नई और पुरानी इमोजी में डिफरेंस बताना मुश्किल है। इसीलिए, वेबसाइट ने इमोजी में हुए चेंजेंस भी हाईलाइट किए हैं। बता दें कि पहले रोलआउट हुए अपडेट (v.2.19.18) में आया बग अभी फिक्स नहीं किया जा सका है।
WEBetaInfo ने लिखा है कि 'जब आप पहली बार व्हाट्सएप खोलते हैं और आखिरी टैब में स्टिकर इस्तेमाल हुआ है, तो स्टिकर नजर आता है। लेकिन जब आप टैब बदलते हैं तो वह गायब हो जाता है। इस ट्रिक को 2.19.18 और 2.19.6 बिजनेस पर टेस्ट किया गया है।' इसका मतलब है कि अगर आपने व्हाट्सएप पर आखिरी बार स्टिकर ओपन किया और व्हाट्सएप बंद नहीं किया था तो आपको सर्च विकल्प नजर आएगा लेकिन अगर आप व्हाट्सएप एप को बंद कर देते हैं और इसे वापस खोलते हैं तो सर्च विकल्प गायब हो जाता है।