1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के धन धना धन के बाद Vodafone लाया एक खास ऑफर, जानें

Jio के धन धना धन के बाद Vodafone लाया एक खास ऑफर, जानें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2017 06:06 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 06:06 pm IST

टेलिकॉम कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जोर-आजमाइश हो रही है। आए दिन ये कंपनियां नए-नए और आकर्षक प्लान्स ला रही हैं।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जोर-आजमाइश हो रही है। आए दिन ये कंपनियां नए-नए और आकर्षक प्लान्स ला रही हैं। Reliance Jio ने धन धना धन ऑफर लॉन्च करके देश की बाकी टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी, उसी का असर है कि वोडाफोन भी एक नए प्लान के साथ मैदान में कूद पड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें:

Vodafone 4GB डेटा का एक नया प्लान लेकर आया है। इसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 4GB 4G डेटा फ्री देने की बात कह रही है। हालांकि यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो अपनी सिम को वोडाफोन की 4जी सुपरनेट सिम में अपग्रेड कराएंगे। यह ऑफर खासतौर पर मुंबई के वोडाफोन यूजर्स के लिए है।

इन्हें भी पढ़ें:

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वोडाफोन की 4G सिम कस्टमर्स को वोडाफोन स्टोर्स और वोडाफोन मिनी स्टोर्स पर मिलेगी जहां यूजर्स इसे अपग्रेड करके 4जीबी फ्री डेटा पा सकते हैं। प्रीपेड ग्राहक 4जीबी डेटा फ्री पाएंगे और यह 10 दिन तक मान्य होगी जबकि पोस्टपेड यूजर्स इस डेटा को अपने अगले बिल की तारीख तक इस्तेमाल कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक